इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|12:26|IST
ताजा खबर

पटवारियों के हड़ताल से कास्तकारों की बढ़ी मुश्किलें

Updated: digiana.com | Aug 18, 2021, 11:47 AM IST

पटवारियों के हड़ताल से कास्तकारों की बढ़ी मुश्किलें

सिंगरौली, पटवारियों के बेमियादी हड़ताल से कास्तकारों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। वहीं हड़ताली पटवारियों को म.प्र.अधिकारी,कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ का समर्थन मिला है। पटवारियों का आज 8 वें दिन धरना जारी रहने से राजस्व संबंधी कामकाज पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
गौरतलब हो कि म.प्र.पटवारी संघ विगत 2007 से तीन सूत्रीय मांग 28 ग्रेड पे ऐसे पटवारी जो अपने घर से दूर दूसरे जिलों में कार्य कर रहे हैं। ऐसे  पटवारियों को उनके गृह जिले में नियुक्ति दी जाय। नवीन पटवारियों की नियुक्ति के दौरान सीपीसीटी की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए जैसे मांगों को लेकर करीब-करीब हर साल धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। किन्तु उक्त संगठन का आरोप है कि सरकार केवल झूठा आश्वासन देने का काम करती आ रही है,लेकिन इस बार यह आंदोलन किसी न किसी नतीजे पर पहुंचेगा। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह चौहान ने दावा किया है कि पटवारियों के हड़ताल से गिरदावरी का काम जहां पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। तो वहीं प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि की रिपोर्ट भी नहीं लग पा रही है।
साथ ही नामांतरण, सीमांकन, बंटनवारा, जाति, निवास प्रमाण पत्र का कामकाज भी पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने यह भी बताया है कि हड़ताल की वजह से तहसील न्यायालय में भी असर दिखा है। जहां राजस्व संबंधी जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत न किये जाने के कारण तहसील के कर्मचारी भी खाली बैठे रहते हैं। उक्त राजस्व दफ्तरों में हड़ताल जैसे हालात नजर आ रहे हैं। वहीं पटवारियों का 8 वें दिन बेमियादी हड़ताल जारी है। तहसील मुख्यालय सिंगरौली शहर व ग्रामीण, माड़ा, चितरंगी, देवसर, सरई के पटवारी धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
 इस दौरान हड़ताल में जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, केदार नामदेव, चन्द्रभान रावत, धीरेश त्रिपाठी, अतुलेश शाह, बुधलाल पनिका, प्रदीप तिवारी, देवीदीन यादव, गोविन्द चौरसिया सहित अन्य पटवारी धरना स्थल पर मौजूद थे। इस दौरान म.प्र.अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष क्रमश: डीएस चौहान व रमापति बैस धरना स्थल पर पहुंच हड़ताली पटवारियों को समर्थन पत्र दिया है।
पटवारी के निधन पर शोकसभा
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा तहसील के दिवंगत पटवारी प्रमोद साहू के आकस्मिक निधन पर जिला पटवारी संघ सिंगरौली द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। वहीं पटवारी संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार तीनों मांगों पर विचार करते हुए सही निर्णय नहीं लिया तब तक यह हड़ताल चलती रहेगी। उधर जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो सरकारी संगठनों का समर्थन मिलने से हम सबका हौसला बढ़ा है। पटवारियों की तीन सूत्रीय मांगों को दोनों संगठनों ने जायज ठहराया है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.