इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 May, 2024|04:30|IST
ताजा खबर

श्रद्धालुओं के लिए खुला विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर का दरबार!

Updated: digiana.com | Jun 28, 2021, 02:01 PM IST

श्रद्धालुओं के लिए खुला विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर का दरबार!

उज्जैन, लंबे इंतजार के बाद 28 जून से विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दरबार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। श्रद्धालु कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए बाबा महाकाल के दर्शन कर सकते है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक दर्शन हो सके इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई है । महाकालेश्वर के दर्शन लाभ के लिए श्रद्धालुओं को अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 48 घंटे पहले की rt-pcr रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया गया है, उसके बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही दर्शन के लिए प्री बुकिंग कराना भी आवश्यक की गई है। लंबे इंतजार के बाद अब श्रद्धालु प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन कर प्रसन्न नजर आए।

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला और खुलते ही उज्जैन शहर सहित दूर दूर से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए। बाबा के दर्शन कर सभी श्रद्धालु प्रसन्न चित्त दिखाई दिए। आज सुबह 6 बजे से बाबा का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया। भगवान महाकाल के दर्शन को सुबह 5 बजे से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लाइन लग गई। महाकाल मंदिर में रात आठ बजे तक सात स्लाट में 3500 भक्तों को अग्रिम बुकिंग के आधार पर दर्शन करवाए जा रहे हैं। निर्धारित 14 घंटे के समय में दो-दो घंटे के 7 स्लाट बनाए गए हैं। प्रत्येक स्लाट में 500 श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाएगी। गर्भगृह व नंदी हाल में दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। श्रद्धालुओं को वैक्सिनेशन का प्रमाण पत्र अथवा 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। जिन श्रद्धालुओं ने अग्रिम बुकिंग नहीं कराई हैं, वे 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट खरीदकर भगवान के दर्शन कर सकते हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने भी महाकाल मंदिर में पूरे नियमों के साथ बाबा का दर्शन लाभ लिया उन्होंने भी अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाया उसके बाद ही मंदिर में प्रवेश किया बातचीत में उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए हैं और मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मंदिर खुलने के प्रथम दिन भी प्रशासन ने काफी अच्छी व्यवस्था की है और कोविड के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह कहा कि दर्शन व्यवस्था और नियमों को बनाए रखना श्रद्धालुओं के ऊपर निर्भर करता है इसलिए सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए बाबा का दर्शन लाभ लें।

सहायक प्रशासक ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के बाद आज बाबा का दरबार खुला है जिसमें कोविड संक्रमण ना फैले इस बात को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन के तहत श्रद्धालुओं को दर्शन दिए जा रहे हैं। महाकाल मंदिर के 4 नंबर गेट से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। सभी श्रद्धालु प्री बुकिंग के आधार पर दर्शन कर रहे हैं। यदि कोई श्रद्धालु बाहर से आया है और उसने अपनी प्रीबुकिंग नहीं करवा रखी है तो ढाई सौ रुपए की शीघ्र दर्शन व्यवस्था के आधार पर भी दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महाकाल मंदिर को दर्शन व्यवस्था शुरू करने से पहले पूरी तरीके से सैनिटाइज किया गया है, कारपेट चेंज किए गए हैं और संक्रमण ना पहले इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें लंबे समय के बाद बाबा के दर्शन प्राप्त कर सुकून की प्राप्ति हो रही है लॉकडाउन के दौरान लंबे समय से श्रद्धालु बाबा के दर्शनों से वंचित है पर आज दर्शन करके वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहे है और उन्हें आनंद की अनुभूति हो रही है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.