इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 27 April, 2024|18:28|IST
ताजा खबर

उज्जैन की नागदा तहसील में अपहरण के बाद किशोर की हत्या, शुक्रवार को हुआ था अपहरण

Updated: digiana.com | Jul 11, 2021, 05:18 PM IST

उज्जैन की नागदा तहसील में अपहरण के बाद किशोर की हत्या, शुक्रवार को हुआ था अपहरण

उज्जैन, नागदा तहसील में अपहरण के बाद किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोर का अपहरण शुक्रवार को हो गया था। शनिवार को एक कॉलोनी में उसकी लाश पुलिस को मिली। एक दिन पूर्व अपहरण किए गए किशोर का शव शनिवार को सुनसान कॉलोनी में मिलने से हडकम्प मच गया है।
अपहत किशोर कराटे का खिलाड़ी था। सनसनी खेज हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सत्येन्द्रकुमार शुक्ल घटना स्थल पर पहुंच गए थे। एसपी ने इशारों में कहा है कि निजी विवाद के चलते हत्या हुई है। एसपी के पूर्व एएसपी आकाश भूरिया, सीएसपी मनोज रत्नाकर ने भी मौका मुआयना किया उसके बाद रात 8 बजे शव को शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार की शाम को एक नाबालिक रितेश पिता राधेश्याम गुर्जरवाडिया 17 साल निवासी शिव कॉलोनी रत्नाखेडी रोड का अपहरण हो गया था। नाबालिक प्रतिदिन की तरह पुराने बस स्टेण्ड पर कराटे क्लास गया हुआ था। जहां से शाम 7 बजे घर के लिए दोस्तों के साथ साईकिल से आ रहा था। रात 8.30 बजे नाबालिक किशोर के मोबाईल से ही उसके पिता के पास फोन आया कि आपके किशोर का अपहरण हो गया है तथा 1 लाख रूपए की फिरौती मांगी। इस फोन के बाद परिजन घबरा गए और मंडी पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की। मामला फिरौती व अपहरण का होने से पुलिस ने शुक्रवार की रात से ही जांच शुरू कर दी थी। हिरासत में संदिग्ध शनिवार सुबह पुलिस ने कुछ युवकों को पुछताछ के लिए थाने भी लाई। मृतक किशोर की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उसके पिता ट्रक चालक है। घर में दो भाई व एक बहन भी है। मृतक के पिता के पास कुछ जमीन भी है। पुलिस ने इन बिंदुओं पर जांच की है अपहत किशोर के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उसके बावजूद 1 लाख की फिरोती मांगना कहीं न कहीं मामले को घुमाने का प्रयास है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिजनों से भी सख्ती से पुछताछ की ओर पुलिस को सफलता मिली। कॉलोनी में मिला शव अपहत किशोर का शव शहर के नदी किनारे स्थित बंद बीसीआई उद्योग की कॉलोनी के एक क्वार्टर में से मिला। गौरतलब है कि वर्तमान में यह कॉलोनी विरान है ओर जंगल का रूप ले चुकी है। इस कॉलोनी के लगभग 500 क्वार्टर खंडर हो चुके है। अपहत किशोर का शव भी क्वार्टर के बाथरूम में पडा हुआ था। मृतक की शिनाख्त छुपाने का प्रयास भी किया गया उसके चेहरे पर कुछ तरल पदार्थ डाला गया था। पुलिस के मुताबिक अपहत की हत्या शुक्रवार की रात को ही कर दी गई थी। इनका कहना… शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि नागदा में एक नाबालिक किशोर का अपहरण हुआ है तथा 1 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई है। शनिवार की शाम को अपहृत का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला अपहरण व फिरौती का नहीं है। पुलिस को सफलता मिल गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.