इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|17:53|IST
ताजा खबर

कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे रहे हड़ताली पंचायत ग्रामीण सेवक

Updated: digiana.com | Jul 28, 2021, 10:37 PM IST

कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे रहे हड़ताली पंचायत ग्रामीण सेवक

सिंगरौली, 29 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर मुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव म.प्र.शासन तथा प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र.शासन के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के 18 संगठनों ने 29 सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर 19 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर हैं।
हड़ताल को सफल बनाने के लिए सक्रिय चितरंगी के हड़ताली अधिकारी, कर्मचारी लगातार संघर्षरत हैं। कल जहां विधायक को ज्ञापन सौंपा था तो वहीं आज चितरंगी जनपद क्षेत्र के उक्त विभाग के सैकड़ों सेवकों ने जनपद बैढऩ मुख्यालय के दफ्तर के प्रांगण से पैदल रैली निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। जहां सैकड़ों हड़ताली अधिकारी, कर्मचारी बैठ शिवराज सरकार को कोसते हुए खिलाफ में जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान संगठन के ब्लाक संयोजक शिवचरण सिंह व सह संयोजक रमाकांत बैस सहित अन्य ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथो लिया और कहा कि कोविड-19 में अपनी जान की परवाह किये वगैर कोरोना को हराने के लिए अभियान की तरह निष्ठापूर्वक कार्य किये हैं और अभी भी कार्य कर रहे हैं, किन्तु सरकार का व्यवहार व वादाखिलाफी समझ से परे है। उक्त संगठन के वक्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि जब तक ग्राम रोजगार सहायक एवं संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, 7 सूत्रीय मांग, पंचायत सचिव संगठन के 5 सूत्रीय मांगों, मनरेगा कर्मचारी संगठन के 6 सूत्रीय, म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कर्मचारी,अधिकारी संघ के 7, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संगठन के 5, अभियंता संघों के 12, जिला,जनपद कर्मचारी संघ के 2, म.प्र.पंचायत समन्वयक अधिकारी संघ के 5, प्रधानमंत्री आवास योजना के डाटा इन्ट्री ऑपरेटर संघ के 3 सहित अन्य संगठनों की मांग पत्रों पर प्रदेश सरकार गंभीरता से विचार कर निर्णय नहीं लेगी तब तक यह बेमियादी हड़ताल चलती रहेगी।
 दावा किया है कि हड़ताल से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े सभी कार्य ठप पड़ गये हैं। इस बार आर-पार की लड़ाई है। धरना में प्रियंका सिंह, देवेन्द्र तिवारी, रतनमाला मिश्रा, विपुल सिंह, राजकुमार शाह, जितेन्द्र विश्वकर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में उक्त संगठन के सेवक मौजूद थे।
देवसर,बैढऩ में दिखने लगी गुटबाजी
देवसर,बैढऩ जनपद के संगठनों में भी गुटबाजी देखने को मिलने लगी है। हालांकि इसके कर्ताधर्ताओं ने ऐसी बातों से इंकार किया है। किन्तु आज जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय था। जहां अधिकाधिक संख्या में रैली में शामिल होने के लिए अपील की गयी थी। किन्तु सबसे ज्यादा चितरंगी के अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। उन्हीं की संख्या के बदौलत भीड़ भी दिखी है। दूसरे नंबर पर देवसर ब्लाक रहा जहां 30 से 40 सेवक भी रैली में शामिल हुए। जबकि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय बैढऩ में था यहां के अधिकांश जिला व जनपद पंचायत स्तर का अमला रैली से दूरी बनाये हुए था। इसके पीछे कई कारण गिनाये जा रहे हैं।
कलेक्टर को ज्ञापन देने पर अड़े रहे हड़ताली
कलेक्टोरेट गेट के बाहर बिलौंजी में धरने पर बैठे पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों ने इस बात पर अड़े थे कि ज्ञापन कलेक्टर को ही सौंपा जायेगा। डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार को बैरंग लौटा दिया। करीब दो घण्टे बाद एडीएम आये और उन्हें ज्ञापन सौंपा। धरनाईयों की मंशा पूर्ण नही  हो सकी।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.