इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|08:15|IST
ताजा खबर

साहब...एक बार आईएचएसडीपी नगर का हाल देख जाइये

Updated: digiana.com | Aug 20, 2021, 11:33 AM IST

साहब...एक बार आईएचएसडीपी नगर का हाल देख जाइये

सिंगरौली, साहब...एक बार आईएचएसडीपी नगर का हाल तो देख जाइये। किस कदर जिंदगी कट रही है यहां कितने उलझने व समस्याओं का अंबार है। इसको देखने तथा रहवासियों की पीड़ा को समझने वाला कोई रहनुमा नहीं दिख रहा है। इस तरह के हालात नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्र.41 बलियरी में निर्मित आईएचएसडीपी नगर का है। उक्त कॉलोनी की हालत कैसी है यहां की तस्वीरें ही खुद बयां कर रही हैं।
गौरतलब हो कि वर्ष 2008 में बलियरी स्थित एक बारूद कंपनी में विस्फोट होने की वजह से करीब 25 से 30 लोगों की मौतें हुई थी। इस दौरान संवेदना व्यक्त करने आए मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जिला प्रशासन को इस बात के आदेश दिए थे कि जिनकी इस हादसे में मौत हो गई है। उनके परिजनों को सरकार रहने के लिए मकान मुहैया कराएगी। इसी तारतम्य में नगर निगम सिंगरौली द्वारा बलियरी वार्ड क्र. 41 में 100 मकान निर्मित कराए गए थे और जिनके सदस्यों की हादसे में मौत हुई थी। उन पीडि़त परिवारों को वहां रहने की सुविधा प्रदान कराई गई थी। उसके बाद से लेकर आज तक नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण वहां रह रहे लोगों अपनी मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पानी, बिजली, सड़क साफ -सफाई को लेकर कॉलोनी के रहवासी बताते हैं कि नगर निगम ने सरकार के आदेश पर मकान तो बना कर दे दिया लेकिन 8 साल बाद ही इन मकानों की स्थिति एकदम जर्जर हो गई है। बरसात के आते ही यह मकान पक्के होने के बाद भी इस तरह टपकने लगे हैं मानों कच्चे मकान हो। इतना ही नही लोग बताते कि नगर निगम द्वारा सीवरेज पाइप लाइन डलवाई गई जिससे वहां की सड़कें भी उखड़ गई और सीवरेज का कार्य कर रही आरआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के द्वारा सड़क को फिर से आज तक ठीक नही कराया गया।  
लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। लोग पानी खरीद कर पीने के लिए मजबूर हैं। साल में एक-दो बार किसी के कहने पर नालियां साफ  हो गई तो ठीक नही तो गंदगी से पटी नालियों को लोग खुद साफ  करते हैं। वहीं सड़को पर बिजली के खंभे भी लगे हैं, लेकिन उसमें लगाई गई लाइट महीने में कभी जली तो जली नही तो अन्धेरा ही छाया रहता है जिससे बारिश के दिनों में रात में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। लेट्रिंग के टैंक पैसे देकर खुद भी साफ करवाना पड़ता है नही तो बारिश के दिनों में लेट्रिंंग से गंदा पानी घरो में आ जाता है। लोगों का कहना है कि सरकार करोड़ो रूपये का बजट केवल सफाई के लिए आता है, लेकिन वह कागजों तक सीमित है। सफाई के नाम पर केवल दिखावा किया जाता है।
खपरैल घरों की तरह टपक रहे पक्के मकान
नगर निगम यहां पर मूलभूत सुविधाओं का ध्यान नहीं रख रहा है। जैसे की नाली, पानी रोड की लाइट साफ -सफाई यह सभी चीजें नगर निगम नहीं करवा पा रहा है। जिससे हम लोगों को यहां पर रहने में काफी समस्या आ रही है। इसके साथ ही घर भी कच्चे मकान की तरह थोड़ी ही बारिश में टपकने लगते हैं जिससे घरों में रखा सामान भीग जाता है।   
नगर निगम द्वारा घर दे देने से बढ़ाई नहीं होती। यहां पर हम लोगों की सुख सुविधा का भी नगर निगम को ध्यान रखना चाहिए। काफी बड़े-बड़े घास यहां पर उग आए हैं। जिससे रात के समय में रोड की लाइट ना जलने से बाहर निकलने में डर लगता है की कहीं सांप बिच्छू न काट ले।  सुकमंती
झाडिय़ो का लगा अंबार,स्वच्छ पानी नसीब नहीं
यहां के रहवासियों ने एक-एक समस्याओं से अवगत कराया। कॉलोनी की नालियां झाडिय़ों में इस तरह ढक गयी हैं कि खोजने के बाद ही पता चल पायेगा कि यहां नालियां बनी हैं। सफाई के नाम पर जब लगातार सफाई कर्मियों को फोन किया जाता है तब कहीं 4-6 दिन बाद सफाई कर्मियों के दर्शन होते हैं। ऐसे हालात में रहवासी खुद नालियों की सफाई करने का मोर्चा संभाल लेते हैं। रहवासियों ने यह भी बताया कि यहां स्ट्रीट लाइटें अधिकांश बंद हैं। वहीं स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। यहां के हालात पर कोई भी अधिकारी दरियादिली नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते उक्त नगर की हालत धीरे-धीरे दिनों-दिन बद् से बद्तर होती जा रही हैं।
ननि के अधिकारी कभी झाकने तक नहीं आते
नगर निगम ने मकान तो बना कर दे दिया लेकिन मूलभूत सुविधाओं का यहां पर अभाव है। सबसे बड़ी समस्या पानी की है। पानी सप्लाई तो होती है लेकिन पानी पीने योग्य नही होता जिससे हम लोग पानी खरीद कर पीते हैं। नाली कभी साल में एकाक बार साफ   हो गई नही तो हम लोगों को खुद ही करना पड़ता है।                
नगर निगम द्वारा बनाया गया इस मकान में काफी अनियमितता बरती गई है। यही कारण है कि 7-8 साल में ही मकान पक्का होने के बावजूद भी कच्चे मकानों की तरह जगह-जगह से चुने लगा है और जगह-जगह दीवारों में सीपेज आने लगी है कई बार हम लोगों ने नगर निगम को इस बात से अवगत भी कराया, लेकिन आज तक नगर निगम के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दिए हैं।                                           
 

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.