इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|15:09|IST
ताजा खबर

जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले सांसी गिरोह के सदस्य धराये

Updated: digiana.com | Jul 31, 2021, 07:38 AM IST

जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले सांसी गिरोह के सदस्य धराये

उज्जैन, उज्जैन धार्मिक नगरी है। यहाँ दूर दूर से पुण्य अर्जित करने लोग आते है। इसी के चलते सांसी गिरोह भी उज्जैन में सावन माह में कावड़ जल भरने के बहाने अपराध को अंजाम देने उज्जैन पहुंचा था लेकिन उसके पहले ही गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरोह में शामिल सभी सदस्यों को हिरासत में लिया गया जिनपर गंभीर जघन्य अपराध शामिल है। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात में रामघाट पर एक धर्मशाला में एसपी सत्येंद्र शुक्ल के आदेश पर पुलिस टीम ने दबिश दी ।थी जहाँ से पुलिस ने सर्चिंग के दौरान अंतरराज्यीय अपराधियों को हिरासत में लिया जो कि उज्जैन में पूजन पाठ करने के बहाने अपराध को अंजाम देने आए थे।
 सांसी गिरोह के सदस्य से जब पुलिस ने शंका होने पर पूछताछ की तो बदमाशो के काले चिट्ठे खुलकर सामने आ गए। पुलिस ने करीब 32 बदमाशो को हिरासत में लिया । जिनके रिकार्ड देर रात तक पुलिस खंगालती रही। सभी अपराधियो पर कई अपराध दर्ज है जिनमे लूट,डकैती, चोरी, हत्या, अवेध शराब बेचने जैसे गंभीर अपराध दर्ज है। महाकाल थाना पुलिस ने सभी अपराधियो पर कार्यवाही की है।
शातिर अपराधी है सभी
पुलिस गिरफ्त में आये सांसी गिरोह के सभी सदस्य बढ़े ही शातिर अपराधी है महिला और बच्चो सहित उनके परिवार के एक सदस्य किस न किसी अपराध में शामिल है। राजगढ़ के गुलखेड़ी में रहने वाले ये शातिर अपराधी उत्तरप्रदेश राजस्थान दिल्ली केरल तमिलनाडु, महाराष्ट्र जैसे राज्यो में लगातार वारदातों को अंजाम दे चुके है। पकड़ाए 32 सदस्यों में से 17 के रिकार्ड बीती रात पुलिस के हाथ लगे अन्य सदस्यों के रिकार्ड भी पुलिस खंगाल रही है। वही अन्य राज्यो पर शहरों में अब पुलिस सभी अपराधियो के रिकार्ड ओर फोटो भेजेगी ताकि अन्य अपराध जिनमे बदमाशो को तलाश है उनमें इनकी गिरफ्तारी हो सकें।
यूपी पुलिस के इनपुट पे धराये
उत्तर प्रदेश के बलराम पुलिस के इनपुट के बाद ही ये सभी बदमाश पुलिस गिरफ्त में आये है। दरअसल उत्तरप्रदेश के बलरामपुर थाना क्षेत्र की यूपी टूरिज्म की होटल में संजीव श्रीवास्तव के यहां आयोजित शादी समारोह में रुपयो ओर गहनों से भरे बेग पर इसी गिरोह ने मेहमान बनकर हाथ साफ किया था। जहा पुलिस अपराधियो की तलाश करते हुए गुलखेड़ी पहुंची थी जहाँ से बदमाशो के उज्जैन में होने की जानकारी लगने के बाद उज्जैन पुलिस को मामले की सूचना दी इसी के चलते गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
इनके मिले अब तक रिकार्ड
पुलिस ने दबिश के दौरान 32 सदस्यों को हिरासत में लिया था जहा 17 सांसियो के आपराधिक रिकार्ड पुलिस को मिल गए है जिनमे करन उर्फ टाइमपास पर 9, पवन सांसी पर 4, अरुण पर 6, गुरदीप पर 3, राहुल पर 2, करण जो कि 18 वर्षिय है उसपर 9, आशीष 4, माखन पर 3, अभिनाश पर 2,लखन पर 2, बादल पर 5, जितेंद्र ओर बलवंत पर 1 - 1 अपराध दर्ज है। वही अन्य सदस्यों के अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस ने संभावना जताई है कि बदमाशो से पूछताछ में बढ़े खुलासे हो सकते है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.