इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|16:25|IST
ताजा खबर

सैलो बस्ती में मकान जमींदोज, दो मासूम की मौत, तीन घायल

Updated: digiana.com | Aug 02, 2021, 10:31 AM IST

सैलो बस्ती में मकान जमींदोज, दो मासूम की मौत, तीन घायल

सिंगरोली: विंध्यनगर थाना के जयंत पुलिस चौकी अंतर्गत सैलो बस्ती में बीते 40 घंटे से लगातार हो रही रूक-रूककर बारिश की वजह से शनिवार- रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक मकान जमींदोज  होने की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग चपेट में आ गए। इस हादसे में  जहां दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई। जहां मासूम बेटी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
सूचना के पश्चात जयंत चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच बचाव व राहत कार्य में जुट गए और सभी को उपचारार्थ नेहरु चिकित्सालय जयंत में भर्ती कराया। इस हादसे में सामंता कंपनी की घोर लापरवाही सामने आयी है। कच्चे मकान पर कंपनी की बाउण्ड्रीवाल गिरी। जिसके वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है। 
उक्त घटना के संबंध में जयंत चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि चौकी क्षेत्र अंतर्गत सामंता कंपनी के दीवार से सटकर सेलो बस्ती में गोला पुत्र सनिका मुंडा उम्र 32 वर्ष का जुग्गी नुमा घर था जो पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चपेट में आकर रात्रि 1 बजे अचानक धरासायी हो गया। जहां सोए हुए परिवार के पांचों लोग चपेट में आ गए। इस हादसे में नीरज उर्फ  पांड्या मुंडा उम्र 10 वर्ष व  सनिका  मुंडा उम्र 3 वर्ष दोनों पुत्र गोला मुंडा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना की चपेट में आए उक्त पांच लोगों में रागिनी मुंडा पुत्री गोला मुंडा उम्र 3 वर्ष की हालत नाजुक है और स्वयं गोला मुंडा व उनकी पत्नी विनीता मुंडा प्राथमिक उपचार के बाद अब स्वस्थ है। इस घटना में सबसे बड़ी लापरवाही सामंता कंपनी जयंत की मानी जा रही है। मौके पर पहुंच विधायक, कलेक्टर, एसपी ने स्थल का जायजा लेकर घायलों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराये जाने का आश्वासन। साथ ही कंपनी की लापरवाही के संबंध में एसडीएम को जांच के लिए निर्देशित किया है।
 
मौके पर पहुंचे विधायक, कलेक्टर,एसपी
विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जंयत पुलिस चौकी अंतर्गत हुए इस भीषण हादसे की जानकारी लगने पर सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, कलेक्टर राजीव रंजन मीना व पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृत बच्चों के शवों को मर्चुरी भेजकर पोस्ट मार्टम करने के लिए डॉक्टर टीम को निर्देश दिए। मौके पर ही मृत बच्चों के पिता को चार-चार लाख रुपए एवं 50- 50 हजार रुपए अत्येंष्टि के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। साथ ही घायल मॉ व बेटी के उपचार का भी जिला प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी ली गई। 

इनका कहना है 
मौके पर सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस, कलेक्टर, एसपी पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। वहीं परिवार के घायल दो लोगों को नेहरू अस्पताल में भर्ती करा उनके उपचार संबंधी जो भी आवश्यकता होगी पूरी की जायेगी। इसके साथ कंपनी को निर्देशित कर पीडि़त परिवार को 4 लाख रूपये सहायता राशि तथा 50 हजार रूपये अंत्येष्टि के लिए दिलाया गया है। कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिये गये हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई की जायेगी। 
ऋषि पवार
एसडीएम, सिंगरौली 

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.