इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|05:37|IST
ताजा खबर

जयंत के कोयला लोडिंग प्वाइंट पर बवाल

Updated: digiana.com | Aug 21, 2021, 10:56 AM IST

जयंत के कोयला लोडिंग प्वाइंट पर बवाल

सिंगरौली, जानकारी के मुताबिक एनसीएल परियोजना जयंत के कोयला लोडिंग प्वाइंट गेट नं.4 में शुक्रवार की दोपहर बाद कोल वाहन के टाइमिंग को लेकर परियोजना के सुरक्षा गार्डों ने कुछेक कोल वाहन चालकों को गालियां देने लगे। इसी बात को लेकर सुरक्षा गार्डों एवं वाहन चालकों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि सुरक्षा गार्डों ने कोल वाहन चालकों को पीटते हुए हालात नाजुक होते देख भाग खड़े हुए। वहीं सुरक्षा गार्डों के इस दादागिरी के खिलाफ वाहन चालकों का आक्रोश भड़क गया।
कोल वाहन चालकों ने कोयला लोडिंग प्वाइंट गेट नं.4 के सड़क मार्ग में कोल वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया। जहां कोल वाहनों की लंबी कतारे लग गयीं। वहीं कई ट्रांसपोर्टर व डीओ होल्डर भी परियोजना के सुरक्षा गार्डों के खिलाफ खुलकर सड़क पर उतर आये। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। चालकों ने सुरक्षा गार्डों के साथ-साथ काटा पर तैनात  कर्मचारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं रहता। वहां का स्टाफ सुरक्षा गार्डों के इशारे पर ही काम करते हैं।
परियोजना में तैनात सुरक्षा गार्ड गुण्डा गर्दी पर उतारू रहते हैं। चालकों के साथ आये दिन गाली-गलौज व नोक-झोक करते रहते हैं। फिलहाल 2 घण्टे से अधिक समय तक मामला गरमाता रहा। अंतत: जब जयंत पुलिस को हालात की जानकारी हुई तो मौके से पहुंच दोनों पक्षों को समझाईश देकर मामला शांत कराया। कोल वाहन चालकों ने पुलिस चौकी जयंत में लिखित रिपोर्ट करते हुए एनसीएल सुरक्षा गार्डों पर  मारपीट का आरोप लगाया है।
दो घण्टे तक बाधित रहा कोल परिवहन
जानकारी के अनुसार एनसीएल के सुरक्षा गार्डों द्वारा कोल वाहन चालकों के साथ की गयी गाली-गलौज व मारपीट से गुस्साये चालकों ने जाम लगा दिया और जमकर तीखी बहस करते हुए सुरक्षा गार्डों के साथ विवाद करने पर उतारू हो गये। तब तक में डीओ होल्डर पहुंच गये और उनसे भी एनसीएल के सुरक्षा गार्डों ने भी बहस शुरू कर दिया। सुरक्षा गार्डों ने अपने गलतियों को मानने को तैयार नहीं थे। तकरीबन दो घण्टे तक कोल वाहनों के पहिए थमे रहे। इस दौरान कोल परिवहन पूरी तरह से जयंत लोडिंग प्वाइंट गेट नं.4 से प्रभावित रहा।
सिक्योरिटी आफीसर ने कराया बवाल
एनसीएल परियोजना जयंत में पदस्थ सिक्योरिटी आफीसर संदीप शाह का तबादला हो गया है। किन्तु अभी भी जयंत परियोजना से मोहभंग नहीं हो रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि आज का बवाल स्थानांतरित सिक्योरिटी ऑफीसर के बदौलत हुआ है। उसने कोल वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज धक्का मुक्की की है। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि उक्त सिक्योरिटी ऑफीसर स्टाफ के साथ भी अच्छा बरताव नहीं करता है और आये दिन स्टाफ के साथ खिचखिचबाजी, कहा सुनी, तूतू-मैमै होती रहती है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.