इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|12:10|IST
ताजा खबर

आरपी सिंह बरगवां,रावेन्द्र द्विवेदी विन्ध्यनगर थाना के होंगे प्रभारी

Updated: digiana.com | Aug 23, 2021, 11:05 AM IST

आरपी सिंह बरगवां,रावेन्द्र द्विवेदी विन्ध्यनगर थाना के होंगे प्रभारी

सिंगरौली,  राज्य सरकार द्वारा तबादला पर लगी रोक को 31 अगस्त तक प्रतिबंध हटाये जाने के बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमे में भारी व अप्रत्याशित फेर बदल किया है। इस फेरबदल में राज्य स्तरीय राजनैतिक दखल की भी चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। एसपी ने करीब आधा सैकड़ा से अधिक पुलिस महकमे का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। यह आदेश आज शनिवार को जारी हुआ है। तो वहीं गोरबी चौकी के कुछेक चर्चित पुलिस सेवकों को नगरीय क्षेत्र से ग्रामीण अंचलों के थाना व चौकियों में तबादला कर दिया है। कुछ अप्रत्याशित सहायक उप निरीक्षकों को ग्रामीण अंचलों में एसपी ने भेजकर कड़ा संदेश भी दिया है।
तबादला सूची में थाना प्रभारी भी इधर से उधर करते हुए बरगवां थाना प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह व जयंत चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी को रक्षित केन्द्र भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रक्षित केंद्र में पोस्टिंग का इंतजार कर रहे निरीक्षक आरपी सिंह को बरगवां थाना प्रभारी बनाया गया है। बरगवां के थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह चौहान को रक्षित केंद्र भेजा गया है।  माड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी को विन्ध्यनगर थाना प्रभारी की कमान सौंपी गयी है।
 उप निरीक्षक रामायण प्रसाद मिश्रा को जयंत चौकी प्रभारी बनाया गया है और जयंत चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी को रक्षित केंद्र भेजा गया है। एसपी श्री सिंह ने निगरी चौकी प्रभारी शीतला यादव को हटाकर कोतवाली बैढऩ भेजा है और कोतवाली बैढऩ से नीरज सिंह चौहान को निगरी चौकी प्रभारी पदस्थ किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में पदस्थ आधा सैकड़ा से अधिक अन्य पुलिस कर्मियों का विभिन्न थानों में नई पदस्थापना आदेश जारी किये गए हैं।
जानकारी के अनुसार एसपी ने पुलिस सेवकों का स्थानांतरण किया है। जिनमें एसआई ब्रजनंदन वर्मा यातायात से थाना जियावन, प्रआर विपिन तोमर चौकी सासन से थाना लंघाडोल, कार्य.सउनि उत्तम सिंह थाना नवानगर से चौकी कुंदवार, प्रआर प्रमोद बैस थाना बैढऩ से थाना गढ़वा, सउनि सतीष दीक्षित चौकी गोरबी से थाना जियावन, आर.राहुल सिंह थाना मोरवा से चौकी बरका, आर.दीपक यादव थाना मोरवा से पुलिस लाईन, सउनि जीवेन्द्र मिश्रा चौकी जयंत से चौकी कुंदवार, आर.राजा ठाकुर थाना सरई से थाना नवानगर, आर.रवि सिंह बघेल चौकी सासन से महिला थाना, प्रआर मुनेन्द्र सिंह राणा पुलिस लाईन से थाना विन्ध्यनगर, उनि खेलन सिंह करिहार थाना मोरवा से थाना बरगवां, आर.गणेश रावत थाना बैढऩ से थाना बरगवां के लिए स्थानांतरित हुए हैं।
साथ ही कार्य.सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया थाना माड़ा से थाना अजाक, आर.विवेक सिंह बघेल थाना बरगवां से थाना बैढऩ, आर.राहुल सिंह थाना माड़ा से पुलिस लाईन, आर.मुनेन्द्र मिश्रा चौकी खुटार से पुलिस लाईन, उनि सुधांशु सिंह थाना सरई से पुलिस लाईन, आर.विनय दोहरे चौकी बंधौरा से चौकी कुंदवार, आर.मनीष पाण्डेय पुलिस लाईन से चौकी जयंत, सउनि राज कुमारी त्रिपाठी थाना माड़ा से थाना बरगवां, आर.रविनन्दन सिंह चौकी बंधौरा से थाना बैढऩ, आर.विकास सिंह रक्षित केन्द्र से थाना बैढऩ, कार्य.सउनि संतोष साकेत थाना बैढऩ से थाना जियावन, कार्य.सउिन अमित द्विवेदी थाना विन्ध्यनगर से थाना जियावन, आर.सुरेन्द्र भुजवा थाना बैढऩ से पुलिस सहायता केन्द्र गोनर्रा, सउनि प्रकाश नारायण थाना गढ़वा से पुलिस लाईन, आर.राजेश मिश्रा थाना चितरंगी से चौकी नौडिहवा, सउनि जगजीत वर्मा थाना सरई से थाना गढ़वा, कार्य.सउनि रवि गोस्वामी चौकी निवास से थाना चितरंगी, कार्य.सउनि दीप नारायण चौकी को निवास से थाना चितरंगी के लिए नवीन पदस्थापना किया गया है।
इसके अलावा सउनि बुद्धसेन तिवारी चौकी निवास से थाना चितरंगी, प्रआर सुरजन सिंह चौकी गोरबी से चौकी निवास, सउनि सूर्यपाल सिंह थाना लंघाडोल से थाना सरई, प्रआर राकेश विश्वकर्मा थाना नवानगर से विन्ध्यनगर, प्रआर ज्ञानेन्द्र सिंह चौकी सासन से चौकी निगरी, प्रआर माधव सिंह थाना बैढऩ से चौकी बरका, प्रआर दयाशंकर शर्मा चौकी बगदरा से थाना बैढऩ, आर.सविता सिंह रक्षित केन्द्र से चौकी सासन, प्रआर रिकेश सिंह चौकी गोभा से थाना विन्ध्यनगर, आर.विकेश सिंह थाना मोरवा से थाना बरगवां, आर.सदन कुमार थाना बैढऩ से चौकी तिनगुड़ी, सउनि लल्लू रैदास चौकी नौडिहवा से चौकी निवास, सउनि राम विलास वर्मा रक्षित केन्द्र से चौकी नौडिहवा, सउनि विनोद मिश्रा अजाक से थाना माड़ा, आर.समीर धुर्वे रक्षित केन्द्र से थाना विन्ध्यनगर, आर.मो.इस्लाम अंसारी थाना गढ़वा से थाना नवानगर, आर.संजू धुर्वे रक्षित केन्द्र से थाना बैढऩ, सउनि इन्द्रपाल वर्मा रक्षित केन्द्र से महिला थाना, आर.पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी थाना नवानगर से थाना यातायात,प्रआर अरूण पटेल थाना माड़ा से चौकी खुटार, सउनि रविशंकर सिंह को थाना माड़ा से थाना विन्ध्यनगर एवं सउनि अरूण प्रताप सिंह को पुलिस लाईन से थाना मोरवा के लिए नवीन पदस्थापना की गयी है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.