भोपाल: प्रधानमंत्री के बारे में विवादास्पद टिप्पड़ी करने वाले कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पन्ना पुलिस ने उन्हें दमोह जिले के हटा स्थित पटेरिया के निवास से मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है। राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था. इसमें वे कथित तौर पर 'पीएम मोदी की हत्या' की बात कहते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पन्ना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को उनके निवास हटा से पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया.पन्ना पुलिस ने सुबह चार बजे उनका घर घेर लिया था और साढ़े पांच बजते ही राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पटेरिया को पवई थाना लेकर पहुंची. वहां उन्हें आज सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
राजा पटेरिया का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। वे कहते नजर आ रहे हैं, मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार।
राजा पटेरिया का बयान आने बाद देश में इसपर चर्चा होने लगी है। विवादों से बचने के लिए कांग्रेस ने भी उनके बयान से बचने के लिए निंदा कर दी है।वहीं बीजेपी नेता इसका विरोध कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले पर बयान देते हुए FIR के निर्देश दिए थे। इसके बाद एमपी पुलिस ने राजा पटेरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा था, मैंने पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना। उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। उन्होंने कहा कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को इस मामले में तत्काल FIR के निर्देश दिए हैं।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...