इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|23:47|IST
ताजा खबर

6 महीने में धसने लगा परसौना-निगाही फोरलेन मार्ग

Updated: digiana.com | Aug 21, 2021, 10:56 AM IST

6 महीने में धसने लगा परसौना-निगाही फोरलेन मार्ग

सिंगरौली, एमपीआरडीसी ने छ: महीने पूर्व जिला मुख्यालय बैढऩ में ऐसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जहां एक बरसात के सीजन को भी 39 करोड़ की सड़क हैवी वाहनों को नहीं झेल पायी और सड़क कई जगह धस गयी है। नवभारत ने 17 अगस्त को प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर एमपीआरडीसी के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था। आनन-फानन में अब गड्ढों में पैच मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि परसौना तिराहा से लेकर निगाही मोड़ तक हाल ही के कुछ महीने पूर्व फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य 39 करोड़ रूपये की लागत से क्रियान्वयन एजेंसी एमपीआरडीसी द्वारा संविदाकार शिवशक्ति कान्स्ट्रक्शन कंपनी से कराया। एक ओर जहां निर्धारित समय सीमा में फोर लेन 10 किमी दूरी के सड़क को बनाने में तकरीबन 3 साल के अधिक समय  तक ठेकेदार ने लगा दिया। निर्धारित समय सीमा में फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य जहां पूर्ण नहीं हो पाया। वहीं दूसरी ओर सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाये जाने लगे।
आलम यह है कि 10 किमी दूरी की सड़क में जगह-जगह खाईनुमा जानलेवा गड्ढे बन गये। च्च्नवभारतज्ज् ने 17 अगस्त को च्च्39 करोड़ की सड़क में सालभर में बन गये जानलेवा गड्ढेज्ज् प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया था। कुंभकर्णीय निद्रा में सो रहे एमपीआरडीसी के अधिकारियों की अचानक नींद खुली और विभाग एवं ठेकेदार क नाकामी को छुपाने के लिए डामर की सड़क में  सड़क के गड्ढों में सीमेंट डालकर पैच लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
सड़क कब तक टिकेगी इसको लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं शुरू कर दी गयी हैं। आरोप है कि नौगढ़ पेट्रोलपम्प के आस-पास सड़क ऐसी धस गयी है कि यहां सड़क दुर्घटना की पूरी संभावना दिख रही है। शहर वासियों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि एमपीआरडीसी के अधिकारी कमीशनखोरी के चलते डीएमएफ की राशि में बाट लगाया है।
संविदाकार को ब्लैक लिस्ट कराने की उठने लगी मांग
डीएमएफ फण्ड से परसौना से लेकर निगाही मोड़ तक 42 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गयी थी। सड़क की दूरी करीब 10 किमी है। संविदाकार ने निर्धारित समय सीमा में सड़क का कार्य पूर्ण नहीं किया। वहीं गुणवत्ताविहीन सड़क बनाये जाने के कारण कई जगह कार्य पूर्ण होने के करीब-करीब छ: महीने के अंदर ही सड़क के निर्माण कार्य की पोल खुलने लगी है। गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेसियों ने भी भाजपा सरकार को घेरा है।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि उक्त सड़क कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गयी। जिस वक्त निर्माण कार्य आरंभ था तभी से ही गुणवत्ता को लेकर जिम्मेदार क्रियान्वयन एजेंसी अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। संविदाकार की मार्जिन मनी भले ही जमा हो और सड़क गारंटी अवधि में हो ऐसे संविदाकार को ब्लेक लिस्टेड कर अधिकारियों के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाय।
डामर सड़क में सीमेंट,रेता से पैच लगाने का काम शुरू
39 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित फोर लेन सड़क छ: महीने में ही धसकने लगे। तथा जगह-जगह खाईनुमा गड्ढे बन जायें इस पर सवाल उठना लाजिमी है। नवभारत ने 17 अगस्त को सड़क के निर्माण कार्य का पोल खोला तो एमपीआरडीसी के अधिकारियों व संविदाकार की अचानक नींद खुली। आनन-फानन में गड्ढों में सीमेंट, रेता, गिट्टी भरकर पैच लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि जब साल-छ: महीने ही सड़क धसकने लगी है तो यह कितने दिन टिकेगी इस पर अब कुछ कह पाना मुश्किल लग रहा है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.