इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 May, 2024|13:32|IST
ताजा खबर

पुलिस वालों की लूट का शिकार बने उत्तर प्रदेश सोना चांदी कारोबारी !

Updated: digiana.com | Jul 04, 2021, 04:26 PM IST

पुलिस वालों की लूट का शिकार बने उत्तर प्रदेश सोना चांदी कारोबारी !

ग्वालियर। नागरिकों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही जब लूट की वारदातों को अंजाम दे तो कल्पना कीजिए क्या होगा। जी हां हुआ यही है। चलती ट्रेन में हुई लूट की बड़ी वारदात का जब ग्वालियर पुलिस ने खुलासा किया तो हैरतअ जानकारी सामने आई। लूट की इस वारदात को अंजाम गुंडे बदमाशों ने नहीं बल्कि पुलिस कर्मचारियों ने दिया। पुलिस वालों की लूट का शिकार बने उत्तर प्रदेश के झांसी के सोना चांदी कारोबारी।

झांसी के सोना चांदी कारोबारी अपने कारोबार के सिलसिले में 16 जून को जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कारोबारी राजेश अग्रवाल, सागर अग्रवाल और राजेश गुप्ता ट्रेन के S2 कोच में सवार हुए थे, ट्रेन डबरा स्टेशन पर पहुंची तभी चार पुलिसकर्मियों ने खुद को राजस्थान की क्राइम ब्रांच का बताकर व्यापारियों की तलाशी शुरू कर दी। कारोबारी सोना चांदी खरीदने के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे और ऐसे में उनके पास मोटी रकम भी थी। तलाशी के दौरान कारोबारियों के बैगों से करीब 60 लाख रुपए बरामद हुए। खुद को राजस्थान पुलिस की क्राइम ब्रांच का बताने वाले पुलिसकर्मियों ने कारोबारियों को डरा धमका कर यह राशि ले ली और आगरा रेलवे स्टेशन पर उतर गए। इधर लुटे पिटे सर्राफा कारोबारी जब दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने अपने अन्य कारोबारी साथियों को इस घटना की जानकारी दी।

दिल्ली के व्यापारियों ने दौड़-धूप कर जब इस मामले में राजस्थान पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि राजस्थान पुलिस की कोई टीम जांच करने मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश नहीं गई है। बाद में दिल्ली से लौटे सर्राफा कारोबारियों ने ग्वालियर में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। ग्वालियर पुलिस ने जब डबरा ग्वालियर और अन्य स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो पूरा मामला सामने आ गया।

दरअसल झांसी की कारोबारियों में से एक के ड्राइवर ने कारोबारियों के दिल्ली रवाना होने की खबर ग्वालियर के निलंबित पुलिस आरक्षक सत्येंद्र गुर्जर को दी। सत्येंद्र ने यह जानकारी ग्वालियर में ही आरपीएफ में पदस्थ आरक्षक योगेंद्र सिंह को दी। इसके बाद इन दोनों ने ग्वालियर में जिला पुलिस बल में तैनात आरक्षक अभिषेक तिवारी और विवेक पाठक के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के मुताबिक चारों पुलिसकर्मियों और इनके मुखबिर को गिरफ्तार कर फिलहाल इनसे 27 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.