इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 09 May, 2024|23:02|IST
ताजा खबर

जबलपुर में गन कैरिज फैक्टरी के रिटायर्ड कर्मचारी की तार से गला घोंट कर हत्या

Updated: digiana.com | Jul 13, 2021, 06:38 PM IST

जबलपुर में गन कैरिज फैक्टरी के रिटायर्ड कर्मचारी की तार से गला घोंट कर हत्या

जबलपुर, गन कैरिज फैक्टरी ( जीसीएफ ) से सेवानिवृत्त होकर न्यू कंचनपुर शारदा नगर में रह रहे बुजुर्ग की घर में घुसकर किसी ने हत्या कर दी। बुजुर्ग का किसी से कोई विवाद नहीं था, संभवतः घर में चोरी करने की नीयत से घुसे बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस वारदात की न तो किसी ने आवाज सुनी और न ही किसी ने आरोपियों आते-जाते देखा। सूचना पर पहुंची अधारताल पुलिस और एफएसएल ने साक्ष्य एकत्रित करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय रामदास खटियार शारदा नगर स्थित मकान में रहते थे। सोमवार शाम को रामदास खटियार की बहन रश्मि नामदेव घर पहुंची तो देखा कि भाई अचेत पड़े हुए हैं। बहन अपने भाई को एम्बूलेंस से लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने रामदास को मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले में निशान मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस रामदास के घर आने-जाने वालों सहित पड़ोसियों से हर एंगल में पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए जांच अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रामदास खटियार ने विवाह नहीं किया था। परिवार के रूप में उनकी बहन रश्मि नामदेव थी, जो दीक्षितपुरा में निवास करती हैं। रश्मि नामदेव ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार से शुक्रवार तक भाई के यहां रहकर उनके भोजन आदि की व्यवस्था करती थी। शनिवार रविवार को वह ससुराल में ही रहती है, दो दिन भाई के घर नहीं जाती थी। शनिवार-रविवार को भाई स्वयं खाना बना लेते थे। संदिग्ध मामले की जांच में जुटे अधिकारियों का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वालों ने गले में तार या पतली रस्सी लपेटकर रामदास का गला दबाया है,जिसमें उनकी मौत हो गई। घर से 2 मोबाइल भी गायब है, जिनकी तलाश की जा रही है। घर पहुंची बहन रश्मि ने देखा कि किचिन में चाय बनी हुई रखी थी। किसी ने 2 अलग-अलग गिलास में पानी पिया है। खाली गिलास सिंक में पड़ी हुईं थीं। बताया जात है कि रामदास सुबह बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौटे थे। रामदास की हत्या दोपहर में 2 से 4 बजे के बीच होने की बात सामने आ रही है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.