इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 09 May, 2024|21:44|IST
ताजा खबर

सिटी बस के पहियों पर लगा ग्रहण, चार बार टेंडर फिर भी नहीं मिला चालाक

Updated: digiana.com | Jul 07, 2021, 05:02 PM IST

सिटी बस के पहियों पर लगा ग्रहण, चार बार टेंडर फिर भी नहीं मिला चालाक

उज्जैन, नगर के विकास में जुड़ने को तैयार सिटी बस सेवा लाख प्रयास के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। डिपो में बसें तो खड़ी हैं पर आपरेटर नहीं होने के कारण उनके पहिये रुके हुए हैं।
गौरतलब है कि लगभग डेढ सालों से बसे डिपो पर आकर खडी हैं, बसों को आपरेटर करने के लिए नगर निगम के पास आपरेटर ही नहीं हैं। अच्छे आपरेटर की तलाश में चार चार बार टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन हर बार कुछ कमियों के चलते रेस से आपरेटर बाहर हो जाते हैं। इस बार निकले टेंडर में भी एक ही आपरेटर ने आवेदन किया है। ऐसे में उसे बस संचालन देना है या नहीं इसका अंतिम निर्णय कमेटी द्वारा ही किया जाएगा। नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग डेढ साल से बस आपरेटर के लिए टेंडर काॅल किया जा रहा हैं। अब तक चार टेंडर काॅल हो चुके है। पहली बार सिंगल टेंडर आया था, ऐसे में उसे स्वीकृति नहीं मिली। दूसरी बार दो लोगों ने टेंडर डाले थे, विनायक और आराध्या नाम से। इसमें आराध्या ने बसों के लिए ज्यादा कीमत डाली थी, लेकिन उसने टेंडर फार्म भरने में गडबडी कर दी थी।  इस प्रक्रिया को भी निरस्त करना पडा। तीसरी बार भी विनायक और आराध्या के टेंडर डले और फिर से आराध्या को कागजतो की कमी को हवाला देते हुए बाहर कर दिया। चैथी बार केवल विनायक का टेंडर आया है। सिंगल टेंडर होने के कारण उसे कमेटी के समक्ष रखा गया है।
कमेटी के द्वारा ही अब अंतिम निर्णय लिया जाएगा। तीन गुना तक रेट देने को तैयार नगर निगम द्वारा 60 रुपए प्रतिदिन की दर से पूर्व में बसों को किराए पर दिया था। विनायक कंपनी द्वारा भी प्रतिदिन बस 83 रुपए ही टेंडर में कोट किए गए हैं, जबकि आराध्या कंपनी के देवेन्द्र शर्मा प्रति बस 389 रुपए प्रतिदिन नगर निगम को देने को तैयार है।
अब कमेटी को निर्णय करना कि सस्ती दरों पर ही बसों को संचालन विनायक कंपनी को दे या फिर से टेंडर काॅल कराया जाएं। ब्लैक लिस्ट ठेकेदार को बनाया पार्टनर निगम द्वारा सिटी बसों के संचालन के लिए एक शर्त रखी गई है कि बस आपरेटर कंपनी को कम से कम 10 बसों के संचालन का अनुभव होना चाहिए। इस षर्त को पूरा कर पाना के लिए शहर में कोई बस आपरेटर नहीं है। ऐसे में विनायक कंपनी ने निगम से ब्लैक लिस्ट हो चुके ठेकेदार बबलू यादव का हाथ थाम लिया हैं। दोनों ने मिलकर पार्टनरशिप के दस्तावेजों के साथ बसों के संचालन की प्लानिंग की है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.