इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|10:14|IST
ताजा खबर

39 करोड़ की सड़क में सालभर में बन गये जानलेवा गड्ढे

Updated: digiana.com | Aug 17, 2021, 10:50 AM IST

39 करोड़ की सड़क में सालभर में बन गये जानलेवा गड्ढे

सिंगरौली, परसौना से लेकर निगाही तिराहा तक 39 करोड़ रूपये की लागत से फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य एमपीआरडीसी के द्वारा कराया गया है। हालांकि अभी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है इसके पहले ही धीरे-धीरे सड़क के कचूमर निकलने लगे हैं। सालभर के अंदर ही जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन गये हैं। जहां दुर्घटना की पूरी आशंका बढ़ती जा रही है। वहीं फोर लेन सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा होने लगा है।
गौरतलब हो कि क्षेत्रीय विधायक रामलल्लू बैस, तत्कालीन ननि मेयर प्रेमवती खैरवार, ननि अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा के अथक प्रयास के बाद परसौना तिराहा से लेकर निगाही मोड़ तिराहा तक तकरीबन 10 किलोमीटर दूरी तक के लिए 39 करोड़ रूपये की लागत से फोर लेन सड़क कार्य करीब 4 साल पहले मंजूर हुआ था। जहां क्रियान्वयन एजेंसी एमपीआरडीसी के द्वारा संविदाकार शिवशक्ति कान्स्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से कराया गया। फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के शैशवकाल से ही गुणवत्ता पर सवाल उठाये जा रहे हैं। तो वहीं मंथरगति से कार्य होने के चलते निर्धारित समय सीमा में ठेकेदार ने कार्य पूर्ण नहीं कर पाया। वहीं साल भर के अंदर ही सड़क में कई जगह जानलेवा गड्ढे बन गये हैं।
आलम यह है कि माजनमोड़, नवानगर के बीच गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। उधर आरोप है कि सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गयी है। हालांकि इस तरह के आरोप निर्माण कार्य के आरंभ से ही लग रहे थे, लेकिन एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने उक्त आरोपों को नजरअंदाज करते आ रहे थे। अब साल भर के अंदर ही 39 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सड़क के धीरे-धीरे कचूमर निकलने लगे हैं तो ऐसे में एमपीआरडीसी के जिम्मेदार अधिकारी भी चुप्पी साध लिये हैं। इस मामले में अब वे कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, सिर्फ सड़क की गारंटी की दुहाई व ठेकेदार की मार्जिन मनी जमा होने की बात करते हुए मीडिया के सवालों से बचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल 39 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित  फोर लेन सड़क के गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगा है तो वहीं एमपीआरडीसी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्रचिन्ह खड़ा होना लाजिमी है।
सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता की हो उच्च स्तरीय जांच
परसौना से लेकर निगाही मोड़ तिराहा तक 39 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित फोर लेन सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विपक्षी दल कांग्रेसी भी सवाल उठाना शुरू कर दिये हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने कहा है कि सड़क निर्माण कार्य में जमकर अनियमितता हुई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करायी जाय। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा क्वालिटी का ख्याल नहीं रखा है। फोरलेन सड़क निर्माण में कमीशन खोरी की बू आ रही है।
सिवरेज ठेकेदार ने भी सड़क को किया तहस नहस
आरोप है कि सिवरेज लाइन ठेकेदार के चलते भी करोड़ों रूपये की लागत से बनी फोर लेन सड़क को तहस नहस कर दिया। कई जगह सिवरेज के ढक्कन खुल गये हैं। ऐसे में दुर्घटना की भी जहां आशंका बढ़ गयी है। वहीं सड़क भी टूट रही है। सिवरेज ठेकेदार अपना कार्य पूर्ण कर जबावदेही से भागने का प्रयास तो कर रहा है। हालांकि सिवरेज के ठेकेदार ने नगर निगम के अधिकांश सड़कों को तहस-नहस कर दिया है। शर्तों का पालन करने से कतरा रहा है।
सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.