इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|13:50|IST
ताजा खबर

कोल वाहन चालक ने सितुल मार्ग को किया रक्त रंजित

Updated: digiana.com | Aug 23, 2021, 11:02 AM IST

कोल वाहन चालक ने सितुल मार्ग को किया रक्त रंजित

सिंगरौली,  बेलगाम कोल वाहन ट्रेलर चालक ने मोटर साइकिल सवार युवक को सितुल पेट्रोलपम्प के पास कुचल दिया। जहां युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। यह घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने रजमिलान-परसौना मार्ग को बाधित कर चकाजाम कर दिया। प्रशासन एवं पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 घण्टे बाद मामला किसी तरह सुलझा।
माड़ा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जरहा निवासी प्रदीप शाह पिता श्यामलाल शाह उम्र 35 वर्ष अपनी चाय,पान की दुकान बंद कर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मोटर साइकिल में सवार होकर घर जा रहा था कि सितुल पेट्रोलपम्प के पास कोल वाहन ट्रेलर क्र. सीजी 13 एडी 3892 ने ठोकर मारकर घायल कर दिया। जहां युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही माड़ा पुलिस को अवगत कराते हुए परसौना-रजमिलान मार्ग पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही माड़ा थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंच वाहन को अपने कब्जे में ले लिये। लेकिन गुस्साये ग्रामीण पुलिस की एक भी सुनने का तैयार नहीं थे।
हालात बेकाबू होने लगा। भारी संख्या में आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। पीडि़त जनों की मांग थी कि प्रदीप शाह घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था। ठाढ़ बाजार में चाय,पान की दुकान कर अपने परिवारजनों का किसी तरह जीविकोपार्जन कर उदर पोषण भरने का काम कर रहा था। साथ ही मृतक के आधा दर्जन परिवार के सदस्य हैं पूरे खर्च का बोझ प्रदीप उठाता था।
उनकी मांग थी कि  बतौर मुआवजा 20 लाख रूपये तथा परिवार के एक सदस्य को कम्पनी में नौकरी दिलाये जाने की मांग पर अड़े हुए थे। इस दौरान यातायात प्रभारी दीपेन्द्र कुशवाह व बंधौरा चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा भी पहुंच गयीं। पीडि़त पक्ष अपनी मांग पर रातभर अड़े रहे। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करते रहे। वहीं पुलिस वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर ट्रेलर वाहन को जप्त करते हुए भादवि की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
मृतक के परिजनों को मिली 4 लाख की सहायता
जानकारी के मुताबिक मृतक प्रदीप शाह के गुस्साये परिजनों को शांत कराने  व समझाने बुझाने के लिए प्रशासन को 10 घण्टे का वक्त लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण मान गये। उन्हें त्वरित रूप से 4 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया गया है कि चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अन्य मांगों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों पर जबावदेही थोप दिया गया है।
10 किमी तक लगा रहा जाम
चकाजाम से परसौना से लेकर रजमिलान करीब 10 किमी दूरी तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान छोटे से लेकर बड़े वाहन जाम में फसे हुए थे। जाम के चलते कोल वाहन पूरी तरह से बंद रहे। वहीं बताया जा रहा है कि रात 11 बजे से जाम लगाया गया। सुबह तकरीबन 9 बजे छूटा है तो वहीं पुलिस को रतजगा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वैसे भले ही पुलिस गश्त न करती हो लेकिन कल ग्रामीणों के गुस्से के आगे माड़ा पुलिस बेवश नजर आ रही थी।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.