इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|17:58|IST
ताजा खबर

24 घण्टे की झमाझम बारिश से जलजला हुई ऊर्जाधानी, कई मार्गों पर यातायात अवरुद्ध

Updated: digiana.com | Aug 01, 2021, 03:27 PM IST

24 घण्टे की झमाझम बारिश से जलजला हुई ऊर्जाधानी, कई मार्गों पर यातायात अवरुद्ध

सिंगरौली: समूचे ऊर्जाधानी में 24 घण्टे के अधिक समय से हो रही बारिश से पूरा अंचल जलजला हो गया है। नदी, नाले उफान पर हैं तो वहीं एनएच-39 बरगवां के झुरही का नाला उफान पर है। जहां तकरीबन 8 घण्टे से आगवामन ठप है। 
गौरतलब हो कि शुक्रवार की देर शाम से ही ऊर्जाधानी में सावन मास के प्रथम सप्ताह से ही बारिश का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार की देर शाम से समूचे ऊर्जाधानी में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश का जो दौर शुरू हुआ वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि अंचल में आधी रात से रूक-रूककर मूसलाधार बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर आ गये हैं। वहीं नगर निगम क्षेत्र के नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा है। खेत, तालाबों में लबालब पानी भर गया है। लगातार हो रही बारिश से किसान खुशी से झूम उठे हैं। वहीं जन जीवन भी अस्त-व्यस्त हुआ है। एक ओर जहां एनएच-39 झुरही मार्ग का नाला 8 घण्टे से उफान पर है तो वहीं सासन के समीप गहबईया नाला तमतमाया हुआ है। यहां पानी ज्यादा होने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। बहरी-कर्थुआ के मध्य गोपद नदी में भी पानी बढ़ गया है। इसी तरह बगदरा कला ढाबा के समीप नाला उफान पर है छोटे वाहनों का आवाजाही पूरी तरह से ठप रहा है। यही हाल देवसर अंचल का रहा। जहां झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर रौनक ला दिया है। नदी, नाले उफान पर आ गये है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि जिले में तेज  बारिश होगी। इसके पहले कल भी मौसम विभाग ने जिले वासियों को एलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश के लिए संभावना जताया था। फिलहाल जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशी दिखी है तो वहंीं दूसरी ओर आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हुआ है। 
चितरंगी के दुकानों में भी घुसा पानी
चितरंगी अंचल में करीब 8 घण्टे की मूसलाधार बारिश ने सबको डरा दिया। आलम यह था कि चितरंगी नगर के कई दुकानों में पानी इस तरह भरा कि दुकानों में रखी सामग्रियां पानी में तैरने लगीं। अस्पताल चौराहा से लेकर शिवा कॉलोनी के समीप पुल तक की सड़क में एक से डेढ़ फीट गहरा पानी जमा हो गया था। दो चका वाहनों से भी चलना मुश्किल हो गया था। वहीं सावन के इस झड़ी में बच्चे खूब आनंद भी बारिश का ले रहे थे। इस क्षेत्र के अधिकांश नदी, नाले उफान पर हैं। सोन, गोपद नदी पानी का जल स्तर बढऩे से बाढ़ का खतरा मडऱाने लगा है। इधर हमारे सरई संवाददाता के अनुसार अंचल में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। वहीं देवसर संवाददाता रामलला चतुर्वेदी के अनुसार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।  
खडिय़ा का सीएचपी हुआ जलमग्र
सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना अंतर्गत एनसीएल न्यू वर्कशॉप के पास शक्तिनगर, वाराणसी मुख्य मार्ग पर सड़क पूरी तरीके से जलमग्न हो चुकी है। बीते  24  घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण जहां एक तरफ   लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ  आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी सड़कों पर एकत्र हो चुका है। बारिश का पानी निकासी ना होने के कारण घुटने से ज्यादा ऊपर तक पानी सड़कों पर एकत्र हो चुका है।

 

 
 
 
सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.