इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|18:28|IST
ताजा खबर

लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए खुल जाएगा राम मंदिर, 50 फीसदी काम पूरा

Updated: digiana.com | Oct 26, 2022, 04:34 PM IST

 लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए खुल जाएगा राम मंदिर, 50 फीसदी काम पूरा

अयोध्या: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का काम 50 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। ल्क्सभा चुनाव 2024 से पहले इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा यानी कि जल्द ही भक्त रामलला के दर्शन कर पाएंगे। श्रीराम मंदिर के गर्भ ग्रह में मकर संक्रांति वाले दिन जनवरी 2024 में श्रीराम लला विराजमान होंगे। उसी दिन राम मंदिर का उद्घाटन कर उसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।
इस बारे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य कहते हैं कि राम मंदिर को बनाने में 1800 करोड़ रुपये लगने वाले हैं। हर हिंदू भगवान को इस मंदिर में उचित स्थान और जगह दी जाएगी। जिस प्लान पर इस समय काम किया जा रहा है, उसके मुताबिक राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ वाल्मीकि, शबरी, जटायु, सीता, गणेश जी, और लक्ष्मण जी के मंदिर भी बनवाए जाएंगे। इन मंदिरों के निर्माण के लिए राम मंदिर के आसपास 70 एकड़ का इलाका भी चयनित कर लिया गया है।
गर्भगृह में 160 खंभे होंगे। पहली मंजिल में कुल 82 खंभे होंगे। कुल मिलाकर संरचना में सागौन की लकड़ी से बने 12 प्रवेश द्वार होंगे। इस मंदिर में एक राजसी मुख्य प्रवेश द्वार होगा, जिसे 'सिंह द्वार' के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा पहली मंजिल पर 'नृत्य', 'रंग' और 'गूढ़' मंडप होगा।
2.7 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मंदिर के निर्माण में राजस्थान से लाए गए ग्रेनाइट पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक जगदीश अपाले ने कहा कि गर्भगृह का निर्माण इस तरह किया गया है कि राम नवमी पर सूर्य की किरणें राम लला की प्रतिमा पर पड़े।
बताया गया कि अयोध्या में राम मंदिर स्थल पर क्रेन टावर से पत्थरों को उठाकर यथास्थान रखने में कठिनाई हो रही थी लेकिन अब फिर निर्माण कार्य पटरी पर लौट गया है और फुल स्पीड से इसे पूरा करने का प्रयास हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, मंदिर के गर्भ गृह के 7 गुण मंडप रंग मंडप व नृत्य मंडप वाशिंग द्वार के रूप में अलग-अलग भाग भी हैं, जिनकी पूरी लंबाई 380 फिट है और सभी का निर्माण एक साथ किया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें...
गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

यूपी सरकार को हाई कोर्ट से झटका, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:04 PM IST ]

लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...

 कोरोना को लेकर योगी सरकार अलर्ट, विदेश यात्रा से लौटे लोगों...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 03:39 PM IST ]

नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...

 नए साल पर बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी, बच्चे, बुजुर्ग और...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 06:32 PM IST ]

मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...

'पठान' पर बोले महंत राजू दास, जिस थिएटर में फिल्म चले उसे फूंक...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:08 PM IST ]

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.