इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|08:13|IST
ताजा खबर

खुले मंच से ओपी राजभर नेमांगा चंदा, जनता ने दिल खोलकर किया दान

Updated: digiana.com | Oct 02, 2022, 11:11 AM IST

खुले मंच से ओपी राजभर नेमांगा चंदा, जनता ने दिल खोलकर किया दान

लखनऊ, उत्तरप्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने खुले मंच से जनता से चंदा मांगा। राजभर सावधान रथ यात्रा के तहत संतकबीरनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने धनघटा विधानसभा के एक निजी विद्यालय में जनसभा की, उसके बाद मंच से ही झोली फैलाकर चंदा मांगा। इसके बाद जनता ने दिल खोलकर दान दिया।
धनघटा विधानसभा के हैसर चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज के प्रांगण में रथयात्रा को ओपी राजभर ने संबोधित किया। राजभर ने इस दौरान सपा और बसपा जमकर निशाना साधा है। इसके बाद उन्होंने मंच से गमछा फैलाकर कार्यकर्ताओं से चंदा मांगा है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गरीबों दलितों एवं शोषित समाज के लिए लड़ाई जारी है। जिसके लिए पूरे प्रदेश में उपेक्षित समाज को जगाने के लिए और सावधान करने के लिए सावधान रथ यात्रा निकाली गई है।
राजभर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 10 रुपये ही हमारी रथ यात्रा को आपके मकान तक पहुंचाएगी। राजभर ने गले में चादर डाली और लोगों की तरफ बढ़ गए। देखते ही देखते लोगों ने चादर में पैसे डालने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में राजभर की चादर चंदा के पैसों से भर गई। कई लोगों 10, 20, 50 और 100 रुपए तक चंदा में दान किए।
इससे पहले जनसभा में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब भी कोई नेता आपके बीच आए तो उससे आप जातिगत जनगणना को लेकर सवाल करिए। उससे पूछिए- हमारी गणना क्यों नहीं होती। हर 10 साल में गणना करने की नियमावली है तो जनगणना क्यों नहीं होती? जब संविधान एक है। संविधान में शिक्षक एक समान अनिवार्य है तो दो तरह की शिक्षा क्यों और किसानों के कर्जे क्यों माफ नहीं होते? गरीबों के कर्जे माफ क्यों नहीं होते? बच्चों को रोजगार परक शिक्षा क्यों नहीं दी जाती, जिससे देश में बेरोजगारी का स्तर कम हो सके. जब अमीरों पर  मुसीबत आती है तो उनका इलाज फ्री हो जाता है. गरीबों का क्यों नहीं होता है?

सम्बंधित खबरें...
गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

यूपी सरकार को हाई कोर्ट से झटका, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:04 PM IST ]

लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...

 कोरोना को लेकर योगी सरकार अलर्ट, विदेश यात्रा से लौटे लोगों...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 03:39 PM IST ]

नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...

 नए साल पर बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी, बच्चे, बुजुर्ग और...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 06:32 PM IST ]

मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...

'पठान' पर बोले महंत राजू दास, जिस थिएटर में फिल्म चले उसे फूंक...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:08 PM IST ]

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.