लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पर काबिज भाजपा के साथ अन्य दल भी जोरदार तैयारी में जुटे हैं। अपने परंपरागत वोट बैंक को सहेजने के साथ ही दल अन्य वोट पर भी निगाह गड़ा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। बसपा का लक्ष्य सर्वसमाज के प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसी को लेकर पार्टी जातीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसकी शुरुआत ब्राह्मण सम्मेलन से होगी।
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। इसी क्रम में पहला ब्राह्मण सम्मेलन 23 जुलाई को अयोध्या में होगा। बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को दी है। बसपा मुखिया मायावती के आवास पर बीते शुक्रवार को बसपा से जुड़े प्रदेश भर से दो सौ से अधिक ब्राह्मण नेता एकत्र हुए थे। इसके बाद ही प्रदेश भर में ब्राह्मण सम्मेलन कराने का फैसला किया गया। बसपा एक बार फिर से 2007 विधानसभा चुनाव की तरह ही ब्राह्मणों को फ्रंट पर लाकर अपने परंपरागत वोट बैंक की मदद से सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में है।
सतीश चंद्र मिश्रा 23 जुलाई को अयोध्या में मंदिर दर्शन से ब्राह्मणों को जोड़ने की कवायद शुरू करेंगे। पहले चरण में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक लगातार छह जिलों में ब्राह्मण सम्मेलन होंगे। सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिलेवार यह सम्मेलन किए जाएंगे। बीएसपी का ब्राह्मण सम्मेलन 2007 के चुनावी अभियान के तर्ज पर होगा। बीएसपी 2007 के फॉर्मूले पर वापस लौट रही है। मायावती अब दलित ब्राह्मण ओबीसी इस फॉर्मूले के साथ 2022 चुनाव में उतरेंगी।
मुख्य सेक्टर प्रभारियों के कार्यक्षेत्र फिर बदले
उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए संगठन को दुरुस्त करने में जुटी बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर मुख्य सेक्टर प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले दिनों मुख्य सेक्टर प्रभारियों को सौंपे गए दायित्व में एक बार फिर बदलाव करते हुए नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी गई है। डा. अशोक सिद्धार्थ और डा. विजय प्रताप गौतम को कई मंडलों का दायित्व दिया गया है। कानपुर मंडल से जहां अशोक सिद्धार्थ को प्रयागराज में लगाया गया है, वहीं प्रयागराज से भीमराव अंबेडकर को हटाकर कानपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
अशोक सिद्धार्थ लखनऊ मंडल का काम भी मुनकाद अली व रामजी गौतम के साथ देखते रहेंगे। प्रयागराज में डा. सिद्धार्थ के साथ डा. विजय प्रताप, अशोक कुमार गौतम, अमरेंदर पासी, राजू गौतम, दीपचंद्र गौतम को भी लगाया गया है। कानपुर मंडल में भीमराव के साथ हेमंत प्रताप व नौशाद अली रहेंगे। मिर्जापुर मंडल में डा. विजय प्रताप के साथ अशोक गौतम, बी सागर व राज नरायण निराला तथा वाराणसी मंडल में डा. विजय प्रताप गौतम के साथ रामचंद्र गौतम, अमरजीत व इंदल राम को लगाया गया है।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...
लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...
नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...
मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...
अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...