जयपुर, राजस्थान की गहलोत सरकार जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकती है। कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में वह कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात करेंगे। चूंकि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच पहले से ही तनातनी चल रही है। ऐसे में ये कैबिनेट विस्तार सियासी गणित, गठजोड़ और ताकत दिखाने का अखाड़ा बन सकता है।
मौजूदा समय में राजसथान के पास मुख्यमंत्री समेत 21 मंत्री हैं। 200 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस मामले पर करीबी नजर रखने वाले एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दिशा में अपना होमवर्क कर लिया है। अब बस आखिरी चर्चा होनी बाकी है। इसके बाद घोषणा कर दी जाएगी।
सूत्रों की मानें तो गहलोत की ताकत बढ़ सकती है और पायलट के हाथ फिर मायूसी लग सकती है। दिसंबर में राजस्थान की गहलोत सरकार को तीन साल पूरे होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक आलाकमान जल्द से जल्द विस्तार चाहता है और क्योंकि राजस्थान उपचुनाव में नतीजे से हाईकमान खुश है इसलिए गहलोत को फ्री हैंड भी मिल सकता है।
इससे पहले 16 अक्टूबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग के बाद अशोक गहलोत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल राव से मुलाकात की थी। कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच यह मुलाकात राहुल गांधी के आवास पर हुई थी।
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...
जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...