जबलपुर, पनागर थाना में उस समय बवाल मच गया जब एक युवक ने एफआईआर कक्ष में घुसकर महिला एसआई से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवक इतना आक्रोशित था कि कई पुलिस कर्मियों मिलकर एसआई को युवक के चंगुल से छुड़ाना पड़ा। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पनागर पुलिस ने बताया कि थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर आसमा परवीन महिला एफआईआर रूम में बैठकर एक युवती की रिपोर्ट लिख रही थी, तभी परेशान हालात में वहां टगर महगवां निवासी कृष्णा चौधरी पहुंचा और एसआई से बोला कि उसकी माँ ने जहर खा लिया है, उन्हें कुछ हुआ तो वो एसआई आसमा को जिंदा नही छोड़ेगा। एसआई ने जब उसे तरीके से बात करने की समझाइश दी तो वह भड़क गया और छीना छपटी करने लगा। इसी दौरान आरोपी कृष्णा ने एसआई को धक्का देकर सीढ़ी पर गिरा दिया। जिससे महिला एसआई के हाथ मे चोट आ गई।
बताया जा रहा है कि युवक के इरादे भापकर महिला एसआई ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। एसआई की आवाज सुनकर थाना के बाहर दुकान लगाने वाला युवक पहुंचा फिर थाने के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया। महिला एसआई से युवक ने अभद्रता क्यों की, उसकी मां ने जहर क्यों खाया इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...
जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद साथी...
जबलपुर: घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...