जबलपुर। अधारताल तिराहे में आज हुई एक सड़क हादसे को देख सबके रोगंटे खडे हो गए। आर्डिनेंस फैक्ट्री से एक्सप्लोजिव सामग्री लोड कर महु इन्फैन्ट्री इंदौर जा रहे ट्रक के चपेट में आने से मोटर साइकल सवार एक मासूम सहित तीन की मौत हो गई। दुर्घटना के पीछे मुख्य कारण सड़क पर सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे को बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि अधारताल अंतर्गत दोपहर लगभग 3.30 बजे अधारताल तिराहा एसबीआई बैंक के पास एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा , उप निरीक्षक अनिल कुमार तत्काल हमराह स्टाफ को लेकर पहुंचे। सत्यम बर्मन उम्र 17 वर्ष निवासी तिवारीखेड़ा पनागर जो कि मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनक्यू 7881 में अपनी मौसी श्रीमति जयंती झारिया उम्र 24 वर्ष निवासी शिव शक्ति तिराहा संजय नगर एवं मौसेरी बहन मानसी झारिया उम्र 5 वर्ष को बैठाकर जा रहा था। ट्रक क्रमंाक एमपी 09 एचएफ 5608 के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण ट्रक के पिछले चके में मोटर सायकिल टकरा कर फंस गयी।जिससे मोटर सायकिल में सवार तीनों गिर कर घायल हो गये। चोट अधिक होने से मौके पर ही मानसी झारिया की मृत्यु हो गयी। घायल सत्यम बर्मन जिसे अधिक चोटे थी को तत्काल उपचार हेतु विक्टोरिया एवं श्रीमति जयंती झारिया को मेडाज अस्पताल भिजवाया गया।
विक्टोरिया अस्पताल में सत्यम बर्मन को एवं प्राथमिक उपचार बाद मेडाज अस्पताल से मेडिकल कालेज पहुंची श्रीमति जयंती झारिया को परिक्षण उपरांत डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये चालक के विरूद्ध धारा 304ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर चालक रंजीत सिंह को अभिरक्षा में लेते हुए प्रकरण विवेचना मे लिया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि ट्रक आर्डिनेंस फैक्ट्री से एक्सप्लोजिव सामग्री लोड कर महु इन्फैन्ट्री इंदौर जा रहा था।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...
जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद साथी...
जबलपुर: घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...