इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|21:47|IST
ताजा खबर

जबलपुर: विक्टोरिया से छत्तीसगढ़ के युवक के नाम पर निकाले गए थे इंजेक्शन

Updated: digiana.com | Jul 02, 2021, 06:33 PM IST

जबलपुर: विक्टोरिया से छत्तीसगढ़ के युवक के नाम पर निकाले गए थे इंजेक्शन


जबलपुर, वैश्विक महामारी में लोगों को लूटने का जहां जिसको मौका मिला उसने आपदा को अवसर में बदलने में कोई कसर नही छोड़ा। इस दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में जांच कर रही जबलपुर एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है ।
सूत्रों की माने एसटीएफ के हाथ चैंकाने वाले साक्ष्य लगे हैं। जिसके आधार पर यह पाया गया कि विक्टोरिया जिला अस्पताल से कोरबा (छत्तीसगढ़) तक मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए गए थे। जब एसटीएफ ने पड़ताल की तो संबंधित युवक ने बताया कि वह कभी जिंदगी में जबलपुर नहीं आया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है और कभी रेमडेसिविर इंजेक्शन की उसे जरूरत ही नहीं पड़ी। उल्लेखनीय हैं कि विक्टोरिया अस्पताल के स्टोर रूम से सारे इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज की डिमांड पर्ची और आधार कार्ड की फोटो प्रति के आधार पर एक ही व्यक्ति ने निकाले। बावजूद स्टोर रूम और रेमडेसिविर इंजेक्शन के आवंटन से जुड़े लोगों ने क्रॉस चेक करना जरूरी नहीं समझा। एसटीएफ अप्रैल में आवंटित किए गए रेमडेसिविर इंजेक्शन के संबंध में दस्तावेजों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ा रही है, कई चैंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
20 अप्रैल को एसटीएफ ने मेडिकल कॉलेज में ओपीडी पर्ची बनाने वाले गंगानगर गढ़ा निवासी कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल विश्वकर्मा व सुधीर सोनी, दीक्षितपुरा निवासी एवं संस्कारधानी हॉस्पिटल में कार्यरत राकेश मालवीय, दीक्षितपुरा निवासी एवं आशीष हाॅस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर नीरज साहू और लाईफ मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर जितेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 4 रेमडेसिविर इंजेक्शन, 6 मोबाइल, 10 हजार 400 रुपए नकदी, कार एमपी 20 सीके 0830 को जब्त किया था। निजी अस्पतालों में कार्यरत नीरज साहू व जितेंद्र ठाकुर मरीजों के लिए आने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन चुराकर 25 हजार रुपए में बेचते थे। इसमें सभी का हिस्सा तय था। दो जून को बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर एसटीएफ ने नागपुर में कार्यरत महिला डॉक्टर संगीता पटेल को दबोचा। उसने तीन इंजेक्शन 54 हजार रुपए में नीरज साहू को बेचे थे। इसी दौरान नीरज साहू की फर्जी डिग्री का पता चला। एसटीएफ ने इस मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज की। इस मामले में नीरज ने बताया उसने ओमती पुलिस द्वारा गिरफ्तार इनफिनिटी हार्ट इंस्टीट्यूट के नरेंद्र ठाकुर से फर्जी डिग्री बनवाए थे।
रिमांड में लिया तो विक्टोरिया व मेडिकल कॉलेज के फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा
एसटीएफ ने नीरज साहू और नरेंद्र ठाकुर को रिमांड पर लिया। पूछताछ में नरेंद्र ठाकुर ने दमोह निवासी रवि से पांच-पांच हजार रुपए में बीएएमएस की डिग्री बनाने की बात स्वीकार की। इस पर रवि को टीम ने दबोच लिया। इसी पूछताछ में पता चला कि उनके रैकेट में विक्टोरिया अस्पताल की महिला डॉक्टर के ड्राइवर गोरखपुर हाऊबाग निवासी आनंद पटेल और संजीवनी नगर निवासी राहुल सेन के माध्यम से 8 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिला था। एसटीएफ ने दोनों को दबोचा तो नई कहानी सामने आई।
डिमांड तैयार कर विक्टोरिया से निकलवाते थे इंजेक्शन
आनंद पटेल व राहुल सेन ने बताया कि उन्हें मेडिकल में कार्यरत और पूर्व में गिरफ्तार हो चुके राहुल विश्वकर्मा डिमांड पर्ची उपलब्ध कराता था। इसी डिमांड पर्ची और आधार कार्ड के माध्यम से वह स्टोर से इंजेक्शन निकलवा कर उसे देता था। इसके एवज में आनंद पटेल को 3 हजार रुपए मिलते थे। ऐसी ही सात पर्ची उसके घर से जब्त भी हुए हैं। राहुल विश्वकर्मा ओपीडी से डॉक्टर की सील लगी पर्ची चुरा लेता था। फिर उसमें रेमडेसिविर इंजेक्शन की डिमांड दर्शा कर डॉक्टर का फर्जी हस्ताक्षर कर देता था। उसने मेडिकल में भर्ती दूसरे मरीजों और अपने परिचितों सहित कई लोगों के आधार कार्ड लगाकर इंजेक्शन निकलवाए हैं। इसके बाद यह इंजेक्शन 50 हजार रुपए तक में जरूरतमंदों को बेचे गए।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

एमपी के 6 जिलों में लगे भूकंप के झटके, डिंडोरी रहा केंद्र
[ Posted On digiana.com | Nov 01, 2022, 11:11 AM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...

जबलपुर हाईकोर्ट में वकील ने की आत्महत्या, भड़के वकीलों ने...
[ Posted On digiana.com | Sep 30, 2022, 05:31 PM IST ]

जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,  जिसके बाद साथी...

सौतेले बेटे की शिकायत लेकर पुलिस पास पहुंची मां, घर लौटी तो...
[ Posted On digiana.com | Sep 07, 2022, 02:54 PM IST ]

जबलपुर:  घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...

जबलपुर के RTO के घर पैसा ही पैसा, घर में बना रखा था निजी थिएटर
[ Posted On digiana.com | Aug 18, 2022, 05:58 PM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.