इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|01:57|IST
ताजा खबर

लखनऊ के युवक ने जबलपुर की युवती से फेसबुक पर की दोस्ती, फिर करने लगा ब्लैकमेल

Updated: digiana.com | Jul 26, 2021, 09:22 PM IST

लखनऊ के युवक ने जबलपुर की युवती से फेसबुक पर की दोस्ती, फिर करने लगा ब्लैकमेल

जबलपुर, लखनऊ के एक युवक ने जबलपुर की युवती से पहले फेसबुक पर दोस्ती की फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवक ने युवती के घरवालों को उसकी वीडियो स्क्रीन रिकार्डिंग भी भेज दी, जिससे परेशान हो कर युवती ने की खुदकुशी की कोशिश की। लिहाजा परेशान हो कर ऐसे में परिजन उसे थाने ले गए और आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक लखनऊ का निवासी हैऔर शिक्षा-दीक्षा के नाम पर महज 10वीं पास है। लेकिन सोशल मीडिया पर खेल करने में पूरी तरह माहिर है। बेलबाग पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती से नवंबर 2020 में लखनऊ में सिलाई का काम करने वाले 21 साल के शादाब उर्फ मोहम्मद फैजल से फेसबुक पर दोस्ती की। शादाब लखनऊ से 70 किमी दूर जरवन रोड निवासी है। युवती की मानें तो आरोपी ने अपनी असलियत छिपाते हुए उससे दोस्ती की। पहले फेसबुक पर चैटिंग शुरू की, फिर वे एक-दूसरे से मोबाइल पर बातें करने लगे। आरोपी शादाब ने कुछ समय पहले युवती को वीडियो कॉल किया। उसने युवती को झांसे में लेकर उसे आपत्तिजनक हालत में ला दिया फिर वीडियो कॉल की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह युवती को ब्लैकमेल कर रुपए मांगने लगा। युवक की असलियत सामने आने के बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी, तब उसने युवती की स्क्रीन वीडियो उसके परिजनों को भेज दी। उस वीडियो ने घर में हंगामा मचा दिया। इतना सब होने के बावजूद शादाब युवती को धमकाता रहा कि अब वह उसके सभी फेसबुक फ्रेंड्स के बीच वीडियो शेयर कर देगा।
शादाब की ब्लैकमेलिंग और उसके द्वारा परिजनों को भेजे गए वीडियो को लेकर हुए हंगामे से दुखी युवती ने 4 दिन पहले सुसाइड की कोशिश की। वह तो आत्महत्या करने घर से निकल भी गई थी लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे खोज निकाला। इसके बाद परिजन उसे लेकर बेलबाग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक टीम लखनऊ भेजी और आरोपी को आईपी एड्रेस की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 10वीं पास है। इससे आगे की पढ़ाई की बजाए वह सिलाई का काम करने लगा था। अब आरोपी को जबलपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

एमपी के 6 जिलों में लगे भूकंप के झटके, डिंडोरी रहा केंद्र
[ Posted On digiana.com | Nov 01, 2022, 11:11 AM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...

जबलपुर हाईकोर्ट में वकील ने की आत्महत्या, भड़के वकीलों ने...
[ Posted On digiana.com | Sep 30, 2022, 05:31 PM IST ]

जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,  जिसके बाद साथी...

सौतेले बेटे की शिकायत लेकर पुलिस पास पहुंची मां, घर लौटी तो...
[ Posted On digiana.com | Sep 07, 2022, 02:54 PM IST ]

जबलपुर:  घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...

जबलपुर के RTO के घर पैसा ही पैसा, घर में बना रखा था निजी थिएटर
[ Posted On digiana.com | Aug 18, 2022, 05:58 PM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.