इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|03:43|IST
ताजा खबर

जबलपुर का बेटा पोलैंड में दिखाएगा करतब, चुना गया भारतीय टीम में

Updated: digiana.com | Jul 16, 2021, 06:09 PM IST

जबलपुर का बेटा पोलैंड में दिखाएगा करतब, चुना गया भारतीय टीम में

जबलपुर, संस्कारधानी महाकोशल के होनहार, उदीयमान खिलाड़ी अमित कुमार ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, या यूं कहें कि इस होनहार बेटे की मेहनत रंग लाई है। उसे भारतीय टीम में चुना गया है। अब वो अगस्त में पोलैंड के वो रॉकला सिटी में अपना करतब दिखाएगा। तीरंदाज अमित कुमार मध्य प्रदेश तीरंदाजी एकेडमी, जबलपुर का प्रशिक्षु है। उसे “कैडेट विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। यह प्रतियोगिता पोलैंड के रॉकला सिटी में 9 से 15 अगस्त तक आयोजित है।
अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने अमित कुमार उत्तर प्रदेश के मथुरा के मूल निवासी हैं। हाल ही में कोरोना संक्रमण के चलते अमित से मां का आंचल छिन गया। उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे अमित कुमार ने संघर्ष करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। वो बताते हैं कि उन्हें महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के जीवन से उन्हें प्रेरणा मिलती है। वो अपनी सफलता का श्रेय कोच रिजपाल को देते हैं। अमित का कहना है कि विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहुंचना उनका सपना था। लेकिन अब उन्होंने ओलंपिक को अपना टारगेट बना लिया है।
अमित ने पांच साल पहले तीरंदाजी एकेडमी ज्वाइन की थी। उसके बाद लगातार दिन रात मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। अमित के कोच रिजपाल का कहना है ये उनके और एकेडमी दोनों के लिए गर्व की बात है कि अमित कुमार तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में शिरकत करने के लिए जा रहे हैं। अमित कुमार इस एकेडमी के 11 वें ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे हैं। अमित कुमार मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में 2016 से ट्रेनिंग ले रहे हैं। ट्रेनर रिजपाल सिंह सलारिया उन्हें तीरंदाजी की बारीकियां सीख रहे हैं। अमित ने वर्ष 2018 में पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के टीम इवेंट में मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया था। इसी वर्ष विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में हुई मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण और मिक्स टीम इवेंट में मध्य प्रदेश को रजत पदक दिलाया। फिर मार्च, 2021 में देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य और मिक्स टीम स्पर्धा में मप्र को रजत पदक दिला चुके हैं।




सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

एमपी के 6 जिलों में लगे भूकंप के झटके, डिंडोरी रहा केंद्र
[ Posted On digiana.com | Nov 01, 2022, 11:11 AM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...

जबलपुर हाईकोर्ट में वकील ने की आत्महत्या, भड़के वकीलों ने...
[ Posted On digiana.com | Sep 30, 2022, 05:31 PM IST ]

जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,  जिसके बाद साथी...

सौतेले बेटे की शिकायत लेकर पुलिस पास पहुंची मां, घर लौटी तो...
[ Posted On digiana.com | Sep 07, 2022, 02:54 PM IST ]

जबलपुर:  घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...

जबलपुर के RTO के घर पैसा ही पैसा, घर में बना रखा था निजी थिएटर
[ Posted On digiana.com | Aug 18, 2022, 05:58 PM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.