जबलपुर, एक बेटे ने पहले अपने वृद्ध पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की फिर अपनी जवान पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। हत्याएं करने के बाद वह कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गया। इन हत्याओं को लेकर जब आरोपी से कारण पूछा गया तो उसकी बात सुन सब हैरान रह गए। उसने बताया कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे।
तीन दिन पहले ही उसने पिता और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था और समझाया था लेकिन दोनों नहीं माने, बेलखेड़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। वारदात शुक्रवार देर रात जबलपुर बेलखेड़ा के गोकलाहार गांव की है। बेलखेड़ा टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने मुताबिक गोकलाहार गांव निवासी अर्जुन सिंह लोधी ने डबल मर्डर की सूचना दी। उसने बताया कि भतीजे संतोष लोधी (35) ने शुक्रवार की देर रात अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही बेलखेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। संतोष लोधी रक्तरंजित कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घर के अंदर पुलिस पहुंची तो एक कमरे में बिस्तर पर पिता अमान सिंह लोधी (65) लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। तो फर्श पर कविता लोधी (32) खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। संतोष लोधी और कविता लोधी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनकी 14 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। पिता के खूनी खेल का मंजर देख दोनों सन्न रह गए। पड़ोस में रहने वाले संतोष लोधी के चाचा अर्जुन लोधी दोनों बच्चों को अपने घर ले गए।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...
जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद साथी...
जबलपुर: घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...