इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक फर्जी SDM को गिरफ्तार किया है। फर्जी SDM व्यापारी से रंगदारी मांगते हुए पकड़ी गई है। उसके पास से राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साइन किया हुआ एक लेटर भी मिला है। हालांकि अभी ये साफ़ नहीं है कि, ये लैटर असली है या नकली। बताया जा रहा है कि वह MPPSC क्लियर नहीं कर सकी थी, जिसके बाद वह फर्जी SDM बनकर ठगी करने लगी।
जानकारी के मुताबिक़, महिला खुद को देपालपुर इलाके की एसडीएम बताती थी। इसके चलते यहां पर वह कई लोगों से रंगदारी मांगती थी। महिला का नाम नीलम पाराशर है। वह खुद को SDM बताकर कई लोगों से रंगदारी मांग चुकी है। गौतमपुरा के एक व्यापारी की शिकायत के बाद उसे क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है।
दरअसल, महिला कुछ दिन पहले खरीदारी करने पहुंची थी। सामान लेने के बाद व्यापारी ने बिल चुकाने को कहा तो रुपयेदेने के बजाय उसे जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। जानकारी मिली है कि उसने महिला बाल विकास और पीडब्लयूडी जैसे विभागों में भी नियुक्ति के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठे हैं। उसके पास राज्यपाल मंगू भाई के साइन वाला नियुक्ति पत्र भी मिला है। इसमें खुद के ट्रांसफर की बात कही गई थी।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक फर्जी महिला एसडीएम MPPSC के जरिए राज्य प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए तैयारी कर रही थी। लेकिन वह सिलेक्ट नहीं हो पाई। उसने कई अधिकारियों को देखने के बाद उनके ही लहजे में ही काम करना शुरू कर दिया। उसके बोलने और चलने फिरने के साथ रहन-सहन पूरा अधिकारियों जैसा दिखता है। अभी यह जांच की जा रही है कि इतने नियुक्ति पत्र और लेटर उसके पास कहां से आए थे।
इंदौर: केदारनाथ धाम में महाराष्ट्रीयन ढोल की प्रस्तुति देने के लिए इंदौर से हनुमंत ध्वज पथक 40 सदस्यीय दल शुक्रवार को...
इंदौरः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर प्रवास पर आए। अपने प्रवास...
इंदौर: इंदौर के पास सिमरोल में फिर भीषण हादसा हुआ है। गुरूवार सुव्बह दो यात्री बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस...
इंदौर: इंदौर में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक मिठाई दुकान पर धमकी भरा लैटर मिला है,...
इंदौर: इंदौर से फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। शादी के 8 साल बाद पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। फिर हवाला करवाकर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...