इंदौर, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का इंदौर से गहरा नाता रहा है। वह इंदौर में ही जन्मीं थीं। उनके निधन के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इंदौर पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृति में पौधारोपण किया। सीएम शिवराज के साथ संगीत और गायन क्षेत्र के लोगों ने भी पौधे लगाए। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बड़ी घोषणा की है।
सीएम शिवराज सिंह ने इंदौर में लता मंगेशकर के नाम से संगीत अकादमी खोलने का ऐलान किया है साथ ही कहा कि शहर में लता मंगेशकर की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। सीएम ने कहा इंदौर में संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय, संगीत संग्रहालय में लता जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। लता जी के जन्मदिन पर लता मंगेशकर के नाम से पुरस्कार भी दिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है कि मेरा बहुत कुछ चला गया। कल से ऐसी क्षति हुई जो कोई नहीं भर सकता। जब भी समय मिलता था लता मंगेशकर दीदी के गाने सुनता था। उनका जाना ऐसी क्षति है जो कभी भरी नहीं जा सकती है।
सीएम ने कहा लता दीदी का जाने से करोड़ों भारतीयों की अनुभूति है कि उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है। उनके गीत हम सभी के जीवन में नव उत्साह और ऊर्जा का संचार करते थे। मेरे स्वयं के जीवन में ऐसी रिक्तता आई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
गौरतलब है कि 6 फरवरी को लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बॉलीवुड, राजनीति और संगीत से जुड़ी कई हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद दीदी को अंतिम प्रणाम करने मुंबई पहुंचे थे।
इंदौर: केदारनाथ धाम में महाराष्ट्रीयन ढोल की प्रस्तुति देने के लिए इंदौर से हनुमंत ध्वज पथक 40 सदस्यीय दल शुक्रवार को...
इंदौरः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर प्रवास पर आए। अपने प्रवास...
इंदौर: इंदौर के पास सिमरोल में फिर भीषण हादसा हुआ है। गुरूवार सुव्बह दो यात्री बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस...
इंदौर: इंदौर में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक मिठाई दुकान पर धमकी भरा लैटर मिला है,...
इंदौर: इंदौर से फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। शादी के 8 साल बाद पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। फिर हवाला करवाकर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...