इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 09 May, 2024|19:09|IST
ताजा खबर

पाकिस्तान की हार पर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने की बेइज्जती, बोले- अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना

Updated: digiana.com | Oct 28, 2022, 01:05 PM IST

पाकिस्तान की हार पर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने की बेइज्जती, बोले- अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीमों के बीच मुकाबले जारी है। इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान टीम की बुरी तरह बेइज्जती हो रही है। गुरूवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर मौजूदा टी20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर किया है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। इस हार के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने भी पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी है।
दरअसल, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति मनांगाग्वा ने पाकिस्तान को मिस्टर बीन वाला मामला याद दिलाया है। मनांगाग्वा ने ट्वीट में लिखा, 'जिम्बाब्वे की क्या शानदार जीत रही है। Chevrons को इसके लिए बधाई. अगली बार, असली मिस्टर बीन भेजना...' अपने इस ट्वीट में राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान को भी हैशटैग किया।
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले मिस्टर बीन विवाद चर्चा में आया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 25 अक्टूबर को टीम के प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिस पर जिम्बाब्वे के एक फैन ने कमेंट किया था। उस फैन ने लिखा था 'जिम्बाब्वेवासियों के रूप में हम आपको माफ नहीं करेंगे ... आपने एक बार हमें मिस्टर बीन रोवन के बजाय फ्रॉड पाक बीन दिया था .. हम कल मामले को सुलझा लेंगे बस प्रार्थना करें कि बारिश आपको बचा ले।'
बता दें कि इस विवाद को शुरू पाकिस्तान ने ही किया था। यह सारा विवाद 2016 से शुरू हुआ, जब जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में पाकिस्तान ने किसी एक्टर को नकली मिस्टर बीन बनाकर भेज दिया था। तब इस नकली मिस्टर बीन ने जिम्बाब्वे जाकर ना सिर्फ नकली एक्टिंग की, बल्कि लोगों से पैसे भी ले लिए थे। तभी से जिम्बाब्वे के लोग पाकिस्तान से गुस्सा हैं।
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे टीम ने 8 विकेट पर 130 रन बनाए। सीन विलियमस ने 28 बॉल पर 31 रन बनाए, जबकि कप्तान क्रेग इर्विन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रनों की पारी खेली। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर ने 4 और स्पिनर शादाब खान ने 3 विकेट हासिल किए।
131 रनों के टारगेट के जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी। शान मसूद ने 44 और मोहम्मद नवाज ने 22 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन पांचवीं बॉल पर मोहम्मद नवाज का आउट होना बाबर ब्रिगेड को भारी पड़ गया। जिम्बाब्वे की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच सिकंदर रजा ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.