इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 10 May, 2024|00:04|IST
ताजा खबर

ईरानी एथलीट पर मंडरा रहा गिरफ्तारी का खतरा, बिना हिजाब के खेलने पर मांगी माफ़ी

Updated: digiana.com | Oct 20, 2022, 03:13 PM IST

 ईरानी एथलीट पर मंडरा रहा गिरफ्तारी का खतरा, बिना हिजाब के खेलने पर मांगी माफ़ी

नई दिल्ली: साउथ कोरिया में एक अंतरराष्ट्रीय क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर ईरानी क्लाइंबर एल्नाज़ रेकाबी तेहरान लौट आई हैं। इसे पहले ऐसी खबर आ रही थी कि वह लापता हो गई है। हालांकि, तेहरान लौटने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एल्नाज़ का तेहरान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ।एयरपोर्ट पर नाटकीय दृश्य देखे गए, जहां उन्हें अलग ले जाए जाने से पहले मौजूद भीड़ ने “एलनाज़ हमारी हीरो है” के नारे लगाए।
एल्नाज के दोस्तों ने बकायदा बताया था कि वे रविवार से उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इससे पहले सूत्रों के हवाले से बताया गया कि वह मंगलवार को तेहरान जाने वाले विमान में सवार हुई थी और उससे पहले उनका पासपोर्ट और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया था लेकिन अब ऐसी खबर है कि हिजाब नियमों के उल्लंघन में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
इसके बाद से ईरान समेत दुनियाभर में रेकाबी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी। इस बीच बुधवार को तेहरान हवाईअड्डे पर पहुंची रेकाबी का जबरदस्त स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में उनके प्रशंसकों का जमावड़ा हवआईअड्डे पर नजर आया। रेकाबी का परिवार भी यहां पहुंचा और उसे गले लगा लिया। इस दौरान रेकाबी का स्वागत करने वालों का तांता लग गया।
इस हफ्ते के अंत में इस अंतरराष्ट्रीय एथलीट ने सियोल में एशियाई चैंपियनशिप के दौरान एक क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में बिना हिजाब के हिस्सा लेकर वैश्विक सुर्खियां बटोरीं। महसा अमिनी की मौत के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच इसे इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ एक सांकेतिक विरोध की तरह माना जा रहा है। ईरानी महिला एथलीटों को बगैर हिजाब के खेल आयोजनों में हिस्सा लेने से इस्लामिक गणराज्य ने प्रतिबंधित किया हुआ है। भले ही एथलीट कहें कि इससे उनके प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद रेकाबी ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने हिजाब उतारा नहीं था बल्कि खेल के दौरान अचानक ही उनका हिजाब उतर गया, जो एक दुर्घटना है। हालांकि, रेकाबी के इस बयान के बाद यह भी कहा गया कि ईरान सरकार के दबाव में उन्होंने यह सफाई दी है और वह खुद अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.