नई दिल्ली, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में लगातार आतंकी हमले हो रहे है। हाल ही में आतंकियों ने बलूचिस्तान में सेना की चौकियों को निशाना बनाया है। हथियारबंद हमलावरों ने दो सुरक्षा चौकियों पर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और हमलावरों के बीच फायरिंग हुई। इसमें चार आतंकियों और 1 जवान की मौत हो गई। नवगठित बलूचिस्तान नेशनलिस्ट आर्मी ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर इन हमलों की जिम्मेदारी ली।
सेना के एक बयान के मुताबिक पहला हमला बलूचिस्तान जिले के बांजगुर जिले में हुआ। मुठभेड़ में एक सैनिक की जान चली गई। बयान में कहा गया है कि कुछ घंटे बाद हमलावरों ने बलूचिस्तान के नौशकी स्थित एक सुरक्षा शिविर में घुसने की कोशिश की लेकिन सैनिकों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी और चार हमलावरों को मार गिराया।
इससे पहले फ्रंटियर कॉर्प्स के प्रवक्ता ने पंजगुर और नोशकी में दो हमलों की पुष्टि की. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। वहीं, बलोच लिबरेशन आर्मी ने बयान जारी कर हमलों की जिम्मदारी ली है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने हाल ही में पाकिस्तान में सुरक्षाबलों पर हमले तेज किए हैं।
बलूचिस्तान में 10 दिन पहले केच में सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गई थी। बलूचिस्तान में ही चीन और पाकिस्तान मिलकर इकोनॉमिक कॉरिडोर बना रहे हैं। यहां के डेरा बुगती में 28 जनवरी को हुए हमले में तीन जवानों और एक बुगती के ट्राइबल नेता की मौत हो गई थी जबकि 8 लोग जख्मी हुए थे।
ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से चल रहे हिंसक विद्रोह का गढ़ बना हुआ है। बलूच उग्रवादी समूहों ने पहले भी इस क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...