इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|01:50|IST
ताजा खबर

तालिबान का कश्मीर राग, पीड़ित मुस्लिमों की करेंगे मदद, उठाते रहेंगे आवाज

Updated: digiana.com | Sep 27, 2021, 04:32 PM IST

तालिबान का कश्मीर राग, पीड़ित मुस्लिमों की करेंगे मदद, उठाते रहेंगे आवाज

नई दिल्ली, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया की नजर उस पर टिकी हुई है। पाकिस्तान और चीन पूरी तरह से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इसी बीच तालिबान का कश्मीर राग सामने आया है। कश्मीर का मुद्दा उठाने के साथ ही तालिबान ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की है।
अफगानिस्तान के डिप्टी इंफॉर्मेशन मिनिस्टर और तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अफगानिस्तान का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान मुखर रहा है और अंतरराष्ट्रीय ताकतों से अपील करता आया है कि वे अफगानिस्तान के साथ जुड़ें। इसके साथ ही जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कश्मीर को लेकर भी बयान दिया है।
कश्मीर को लेकर जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पूरी दुनिया में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां मुसलमानों के साथ गलत व्यवहार हो रहा है चाहे फिलीस्तीन हो  कश्मीर हो या म्यांमार हो। जहां भी मुस्लिमों के साथ ज्यादती हो रही है वो चिंताजनक है और हम उसके खिलाफ हैं। जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन की भी हम आलोचना करते हैं। अफगानिस्तान की सरकार दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पीड़ित मुस्लिमों को राजनयिक और राजनीतिक मदद प्रदान करना जारी रखेगी।
जबीहुल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है और अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान का जो नजरिया रहा है उसके लिए हम आभारी हैं। अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ अच्छे संबंध चाहता है। व्यापार और आर्थिक संबंधों का विस्तार करना चाहता है।  हमें उम्मीद है कि हमारे पड़ोसी देश अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अफगानिस्तान को समर्थन देना जारी रखेंगे।
 मुजाहिद ने कहा कि 'कई देशों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका के सामने हमारे पक्ष में आवाज उठाई है। कतर, उज्बेकिस्तान और अन्य देशों ने भी अफगानिस्तान के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया है।  छह दिनों पहले चीन और रूस ने भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में हमारे पक्ष में बात की थी। अफगानिस्तान के संबंध ना केवल अपने पड़ोसी देशों संग बल्कि अंतराष्ट्रीय समुदाय के साथ भी काफी महत्वपूर्ण हैं।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.