नई दिल्ली: पाकिस्तानके प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने आतंकवाद पर बड़ा बयान दिया है। शरीफ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत में एक पुलिस वैन पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कबूल किया कि आतंकवाद पाकिस्तान की प्रमुख समस्याओं में से एक है। पाकिस्तान तालिबान ने एक नियमित पुलिस गश्त पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान ने बुधवार को एक पुलिस वैन को निशाने बनाते हुए हमला बोल दिया था। इस हमले में एक एएसआई और पांच कांस्टेबल की मौत हो गई थी। इससे पहले पिछले सप्ताह भी वजीरीस्तान जिले में भारी हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों ने रगाजी थाने पर हमला कर दिया था। इस हमले भी दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।
प्रधानमंत्री शरीफ ने अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की प्रमुख समस्याओं में से एक है। हमें अब कोई गलती नहीं करनी है। हमारे सशस्त्र बलों और पुलिस ने इस संकट से बहादुरी से लड़ाई लड़ी है। लक्की मरवत में एक पुलिस वैन पर आतंकवादी हमले की निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
पीएम शरीफ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "हमले की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है. अब हमें कोई गलती नहीं करना है। हमारे सशस्त्र बल और पुलिस इस संकट से बहादुरी के साथ लड़ रही है।"
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्री ने मुख्य सचिव और खैबर पख्तूनख्वा के आईजी से इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है। मंत्री राणा सनाउल्लाह के कार्यालय ने इस घटना पर गहरा दुख और खेद जताया है।
टीटीपी ने वर्षों से उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सक्रिय है। यह कभी अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के दोनों ओर के आतंकवादियों का अड्डा था। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामाबाद और टीटीपी के बीच शांति समझौते को बातचीत शुरू हुई है, लेकिन इसका अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हालांकि, मई से संघर्ष विराम लागू है।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...