नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई महीनों ने जंग जारी है। दोनों ही देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक स्वतंत्रता के बाद भारत ने बहुत प्रगति की है। पीएम मोदी की तारीफ में उन्होंने कहा कि वे एक देशभक्त हैं और अपने देश की स्वतंत्र सोच को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं।
पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित के लिए स्वतंत्र विदेश नीति को चुनने का दम रखते हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच विशेष संबंध विकसित हुए हैं। दोनों देशों के बीच कोई भी बचा हुआ मुद्दा नहीं है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ये बातें मॉस्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में कही हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'भारत ने ब्रिटेन के उपनिवेश से आधुनिक राज्य बनने के बीच जबरदस्त प्रगति की है। इसने ऐसे विकास किए हैं जो भारत के लिए सम्मान और प्रशंसा का कारण बनते हैं।' पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में बहुत कुछ किया गया है। स्वाभाविक रूप से वह एक देशभक्त हैं। मेक इन इंडिया के लिए उनका विचार आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से मायने रखता है।'
पुतिन ने कहा कि हमारे भारत के साथ खास रिश्ते हैं। हमने हमेशा एक दूसरे का समर्थन किया है। मुझे विश्वास है कि यह भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे उर्वरक की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की थी और हमने ऐसा किया भी है। हमने 7.6 गुणा तक इसको बढ़ाया है। इसी बीच पुतिन ने गुरुवार को न्यूक्लियर हथियारों के उपयोग के किसी भी इरादे से इनकार कर दिया है। लेकिन उन्होंने पश्चिमी देश वैश्विक प्रभुत्व को स्थापित रखना चाहते हैं, इसी कारण युद्ध हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक प्रभुत्व को बनाने के पश्चिमी देशों की कोशिशें नाकाम होंगी।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि मॉस्को का यूक्रेन पर परमाणु हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हमने कभी भी किसी बैठक में न्यूक्लियर हमले पर बात नहीं की है। यूक्रेन पर न्यूक्लियर स्ट्राइक की जरूरत नहीं है। सिर्फ मिलिट्री या राजनीतिक स्ट्राइक की जा सकती है।अब पुतिन का ये बयान उन तमाम बयानों से इतर है जहां वे अपने देश की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कर रहे थे।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...