इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 09 May, 2024|21:21|IST
ताजा खबर

एलन मस्क पर भड़के जो बाइडेन, बोले- ट्विटर पूरी दुनिया में झूठ फैलाता है

Updated: digiana.com | Nov 05, 2022, 03:47 PM IST

 एलन मस्क पर भड़के जो बाइडेन, बोले- ट्विटर पूरी दुनिया में झूठ फैलाता है

नई दिल्ली: अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने ट्विटर को पूरी तरह से खरीद लिया है और अब कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू कर चुके हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदे जाने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। बाइडेन ने  एलन मस्क के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने एक ऐसा संगठन खरीदा जो दुनिया भर में झूठ भेजता और उगलता है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलन मस्क के ट्विटर खरीदने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस बारे में चिंतित हैं कि एलन मस्क ने एक ऐसा संगठन खरीदा है, जो दुनियाभर में झूठ बोलता है। अमेरिका में अब कोई एडिटर नहीं है। हम कैसे उम्मीद करें कि बच्चे यह समझने में सक्षम होंगे कि दांव पर क्या लगा है?
 वहीं, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं के प्रवाह को कम करने की आवश्यकताओं पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्विटर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यूजर्स गलत सूचना फैला सकते हैं। इसलिए बाइडेन ने स्पष्ट तौर पर गलत सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने की बात कही है।
एलन मस्क ने इस महीने की शुरुआत में $44 बिलियन में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी बिग बुल कंपनियों के मालिक मस्क ने कहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण इसलिए किया क्योंकि सभ्यता के भविष्य के लिए एक सामान्य डिजिटल टाउन स्क्वायर होना महत्वपूर्ण था, जहां बिना किसी तरह की हिंसा का सहारा लिए ट्विटर में एक स्वस्थ तरीके से बहस की जाए।
मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने से पहले कहा था, "ट्विटर स्पष्ट रूप से एक फ्री-फॉर-ऑल हेलस्केप नहीं बन सकता है, जहां कुछ भी बिना किसी परिणाम के कहा जाए! देश के कानूनों का पालन करने के अलावा हमारा मंच सभी का स्वागत करने वाला होना चाहिए, जहां आप अपनी पसंद के अनुसार अपना वांछित अनुभव चुन सकते हैं।"

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.