इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 27 April, 2024|13:08|IST
ताजा खबर

 एशियाई अमीरों की सूची में ऋषि सुनक और उनकी पत्नी की एंट्री, टॉप पर हिंदुजा फॅमिली

Updated: digiana.com | Nov 25, 2022, 05:24 PM IST

 एशियाई अमीरों की सूची में ऋषि सुनक और उनकी पत्नी की एंट्री, टॉप पर हिंदुजा फॅमिली

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन में ‘एशियाई अमीरों की सूची 2022’ में शामिल हैं। एशियाई अमीरों की इस सूची में हिंदुजा फैमिली को टॉप पर रखा गया है। सुनक और अक्षता मूर्ति 79 करोड़ पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में 17वें स्थान पर हैं। अक्षता मूर्ति के पिता एन आर नारायण मूर्ति भारतीय आईटी कंपनी इन्फोसिस के सह-संस्थापक हैं।  ब्रिटेन के एशियाई अमीरों की संपत्ति पिछले साल की तुलना में इस साल करीब 13.5 अरब डॉलर बढ़ गई है।
ब्रिटेन के सबसे अमीर एशियाई परिवारों की लिस्ट में पहला नंबर इस बार भी हिंदुजा परिवार का ही आया है। यह लगातार 8वां मौका है, जब हिंदुजा परिवार को यह तमगा हासिल हुआ है। हिंदुजा परिवार की संपत्ति में भी पिछले साल के मुकाबले 3 अरब पाउंड की बढ़ोतरी हुई है। हिंदुजा परिवार के पास अब 30.5 अरब पाउंड की संपत्ति है।
लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार रात को वेस्टमिंस्टर पार्क प्लाजा होटल में 24वें वार्षिक एशियाई व्यापार पुरस्कार में हिंदुजा ग्रुप के को-चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा की बेटी रितु छाबड़िया को 'एशियाई अमीरों की सूची 2022' की एक कॉपी भेंट की। हिंदुजा ग्रुप भारतीय अंतरराष्ट्रीय ग्रुप है। ये कुल 11 सेक्टर में कारोबार करता है।
इस साल की एशियाई अमीरों की सूची में यूके के 16 अरबपति शामिल हैं, जो पिछले साल की तुलना में एक अधिक है। लैंकेस्टर के डची के चांसलर ने समारोह को संबोधित करते हुए ऋषि सुनक की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'हर साल ब्रिटिश एशियाई समुदाय का कद बढ़ रहा है।  ये व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। अपने पूरे जीवन में मैंने पहली बार ब्रिटिश एशियाई समुदाय की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और एंटरप्रेन्योरशिप को देखा है। निश्चित रूप से मेरे नए जॉब में मेरे पास एक ब्रिटिश एशियाई बॉस है। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।'
रिपोर्टस के अनुसार, सुनक और अक्षता मूर्ति 15 मिलियन पाउंड की अचल संपत्ति के मालिक हैं। सुनक और मूर्ति के पास चार घर हैं। दो लंदन में, एक यॉर्कशायर में और एक घर लॉस एंजिल्स में है। 'द गार्जियन' के हवाले से छपी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दंपति के पास यूके और कैलिफोर्निया में चार संपत्तियां मौजूद हैं। इनमें केंसिंग्टन में 7 मिलियन पाउंड का पांच कमरों का घर, यॉर्कशायर में 12 एकड़ की जॉर्जियाई हवेली, जिसकी कीमत करीब 1.5 मिलियन पाउंड है। लंदन में ओल्ड ब्रॉम्पटन रोड पर एक फ्लैट और सांता मोनिका समुद्र तट पर एक पेंटहाउस, जिसकी कीमत 5.5 मिलियन पाउंड बताई जाती है।


सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.