इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|21:40|IST
ताजा खबर

यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस में प्रदर्शन, पुतिन को बताया किलर

Updated: digiana.com | Feb 25, 2022, 06:45 PM IST

यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस में प्रदर्शन, पुतिन को बताया किलर

नई दिल्ली, यूक्रेन पर हमला करने के बाद दुनियाभर के कई देश रूस की निंदा कर रहे हैं। अब राष्ट्रपति पुतिन इस हमले को लेकर अपने ही घर में घिर गए हैं। रूस के अलग-अलग शहरों में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में शामिल 1,728 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और सुदूर पूर्वी साइबेरियाई शहर नोवोसिबिर्स्क सहित 53 शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर युद्ध के प्रति अपना असंतोष जताया। मॉस्को में 900 से अधिक लोगों को कथित रूप से हिरासत में लिया गया है। ऑनलाइन पोस्ट किए गए फुटेज में भारी हथियारों से लैस पुलिस सड़कों पर तैनात दिखाई दे रही है।
मॉस्को की एक्टिविस्ट तात्याना उस्मानोवा ने फेसबुक पर लिखा कि वो ये सब सपना देख रही हैं लेकिन जब उन्होंने सुबह साढ़े 5 बजे यूक्रेन पर हमले की खबर देखी तो हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि ये अपमान अब हमारे साथ हमेशा रहेगा।उन्होंने लिखा मैं यूक्रेन के लोगों से माफी मांगना चाहती हूं। जिसने जंग की शुरुआत की, उसे हमें वोट नहीं करना चाहिए था।
कार्नेगी रिसर्च इंस्टिट्यूट के सीनियर फेलो और रूसी मामलों के जानकार पॉल स्ट्रोन्स्की ने कहा कि कई रूसी भयभीत हैं। हालांकि, इसे लेकर बड़े पैमाने पर ओपिनियन पोल की जरूरत है। उन्होंने कहा, "यह एक संकेत है कि लोग युद्ध नहीं चाहते हैं। फिर भी रूस में सत्तावाद के स्तर को देखते हुए कह सकते है कि प्रदर्शनकारी बहादुर लोग हैं।
आम ही नहीं बल्कि खास लोग भी पुतिन के विरोध में आ गए हैं। मॉस्को थियेटर की डायरेक्टर येलेना कोवाल्सकाया ने फेसबुक पर अपनी नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा एक किलर के लिए काम करना और उससे सैलरी लेना संभव नहीं है।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.