नई दिल्ली, युक्रेन और रूस के बीच बन रहे युद्ध के हालातों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बढ़ते तनाव के बीच रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। रूस ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा पर तैनात कुछ सैन्य टुकड़ियां अपने ठिकानों पर वापस लौट रही हैं।
जानकारी के मुताबिक रूस का कहना है यूक्रेन के पास तैनात कुछ सेना के जवान अपने ठिकानों पर लौट रहे हैं। रूस ने मंगलवार को कहा कि वह यूक्रेन की सीमा के पास अपने कुछ बलों को उनके बेस कैंप पर वापस बुला रहा है। अमेरिका और रूस में बढ़ते तनाव और संकट के बीच डी-एस्केलेशन की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा दक्षिणी और पश्चिमी सैन्य जिलों की इकाइयों ने सैन्य अभ्यास को पूरा कर लिया है। वो पहले से ही रेल और सड़क परिवहन पर अपने सामान को लोड कर रहे थे और आज वे अपने सैन्य चौकियों में लौटना शुरू कर देंगे।
हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि वापस बेस पर जाने के लिए कितनी यूनिट शामिल थीं और इस वापसी का यूक्रेन के पास के सैनिकों की कुल संख्या पर क्या प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल रूसी सैनिकों की वापसी की घोषणा से संकट टलने के आसार दिख रहे हैं। इसे महीनों से चले आ रहे रूस-यूक्रेन तनाव के बीच रूस की तरफ से तनाव को कम करने की पहली कोशिश माना जा रहा है।
इस मामले को लेकर पहली प्रतिक्रिया जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ की आ सकती है क्योंकि जर्मन चांसलर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए मंगलवार को मास्को में मौजूद थे। सोमवार को व्लादिमीर पुतिन के विदेश और रक्षा मंत्रियों की टिप्पणियों से तनाव कम होने की कुछ उम्मीद जगी थी।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...