नई दिल्ली, यूक्रेन पर रूस के हमले से कई देश नाराज है। अमेरिका लगातार इसकी निंदा कर रहा है और यूक्रेन के साथ खड़ा दिख रहा है। यूरोप के कई देश यूक्रेन के समर्थन में है। इसी बीच रूस की सैन्य कार्रवाई से नाराज अमेरिका ने बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और आर्मी चीफ की संपत्तियों को जब्त करेंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन पर हमला करने के एवज में रूस को इसका खामियाजा भुगतना होगा क्योंकि रूस के इस बेवजह हमले की वजह से यूक्रेन के लोग संकट का सामना कर रहे हैं। इसकी रूसी सरकार को एक गंभीर आर्थिक और राजनयिक कीमत चुकाएगी।
अमेरिकी विदेश ब्लिंकन ने कहा कि हम रूसी राष्ट्रपति पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, उप रक्षा मंत्री और रूसी संघ के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव की संपत्ति फ्रीज कर रहे हैं। हमने बेवजह के युद्ध औऱ मानवीय क्षति को रोकने के लिए कई बार प्रयास किए लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका और हमारे सहयोगियों की कोशिशों पर किसी भी तरह का अमल नहीं किया।
इससे पहले यूरोपियन यूनियन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। ईयू ने यूरोप में पुतिन की संपत्ति जब्त करने का निर्णय लिया है। ईयू यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई के विरोध में है. पुतिन की संपत्ति कितनी है, ये एक रहस्य है। आधिकारिक तौर पर उनके पास शायद ही कोई संपत्ति हो। उनकी सालाना आय लगभग 10 मिलियन रूबल ($ 120,850) है और उनके पास तीन कारें और एक अपार्टमेंट है।
दुनिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यूक्रेन में एक सैन्य हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है, इसलिए अधिकतर देशों ने शुक्रवार को मॉस्को पर वित्तीय से लेकर अन्य तरह के प्रतिबंध लगाए। यह सब इसलिए किया गया ताकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण रोकने के लिए बाध्य किया जा सके।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...