मुंबई, जाने-माने एक्टर अरुण बाली अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे मुंबई में उनका निधन हो गया। वह 79 साल के थे और लंबे वक्त से बीमार थे। परिवार के मुताबिक, वे न्यूरोमस्कुलर बीमारी से जूझ रहे थे। कई टीवी शोज और फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दिल जीतने वाले अरुण बाली के निधन से फैंस दुखी हैं। लोग एक्टर को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। अरुण बाली ने अपने करियर में शाह रुख खान से लेकर अक्षय कुमार और सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारों के साथ काम किया है। वह खुद भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और जाना-माना नाम थे।
अरुण का जन्म लाहौर में 1942 में हुआ था। उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। अरुण ने टीवी में अपने अलग-अलग किरदारों से खूब नाम कमाया। उन्होंने 'नीम का पेड़', 'दस्तूर', 'चाणक्य', 'देख भाई देख', 'द ग्रेट मराठा', 'शक्तिमान', 'स्वाभिमान', 'देस में निकला होगा चांद', 'कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन', 'वो रहने वाली महलों की' और 'देवों के देव महादेव' जैसे कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है।
अरुण बाली ने 40 से ज्यादा फिल्मों और 25 से ज्यादा टीवी शोज में काम किया था। टीवी शोज देखने वालों के लिए अरुण बाली जाना पहचाना चेहरा होंगे। उन्होंने कई बड़े और सुपरहिट शोज में जो काम किया था। अरुण बाली ने अपना करियर 90s के दशक से शुरू किया था। 1991 में आई मूवी सौगंध से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे यलगार, राजू बन गया जेंटलमैन, फूल और अंगारे, सत्या, राजकुमार, हे राम, लगे रहो मुन्नाभाई, केदारनाथ, 3 इडियट्स, पीके, पानीपत, लाल सिंह चड्ढा, बर्फी जैसी मूवी में नजर आए थे।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...
मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...
मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...