मुंबई, साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी मां पिछले कुछ हफ़्तों से बीमार चल रही थी। उन्हें इलाह एकली हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया। यमं कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।
अंतिम दर्शन के लिए इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा जहां उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और बाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महेश बाबू सोशल मीडिया पर अपनी मां इंदिरा देवी के बारे में बात करने का मौका कभी नहीं छोड़ते थे। हर जन्मदिन पर, वो सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर करने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं।
इसके बाद जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में दिन में अंतिम संस्कार होगा।
महेश बाबू के परिवार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, “दिग्गज अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।"
महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के निधन की खबर सुनकर सिनेमा जगत के तमाम सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं। महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के निधन पर सतीश रेडी ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा गुरु का निधन हो गया है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ वहीं ट्विटर पर महेश बाबू के फैंस भी शोक व्यक्त कर रहे हैं।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...
मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...
मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...