इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 07 May, 2024|22:58|IST
ताजा खबर

सलमान खान के अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, BMC ने किया दवा का छिड़काव

Updated: digiana.com | Oct 26, 2022, 12:47 PM IST

सलमान खान के अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, BMC ने किया दवा का छिड़काव

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान हाल ही में डेंगू से ठीक हुए हैं। इसी बीच एक और चिंता वाली खबर आ रही है। दरअसल, सलमान खान की बिल्डिंग गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये लार्वा उनके घर के अंदर नहीं मिला बल्कि बिल्डिंग में दो अलग-अलग जगहों पर मिला है। इसके बाद बीएमसी ने इमारत में कुछ छिड़काव भी किए हैं।
सलमान खान को डेंगू होने की जानकारी मिलने के बाद बीएमसी टीम दवा का छिड़काव करने के लिए गैलेक्सी और उसके आस-पास के इलाकों में गई। जांच के दौरान टीम को गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो जगह डेंगू का लार्वा मिला है। हालांकि जांच में सलमान के घर में लार्वा मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल एहतियात बरतते हुए फंगिंग आदि की गई है।
सलमान खान को कुछ दिन पहले ही डेंगू हुआ था । डेंगू होने की वजह से उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग भी रुक गई थी। तबीयत खराब होने की वजह से सलमान ने बिग बॉस का वीकेंड का वार भी होस्ट नहीं किया था। उनकी जगह करण जौहर ने शो में होस्टिंग की कमान संभाली लेकिन अब सलमान खान धीरे-धीरे डेंगू से रिकवर हो रहे हैं।
फिलहाल हाल ही में अभिनेता को डेंगू के बाद पहली बार आयुष शर्मा की पार्टी में स्पॉट किया गया था। जानकारी सामने आई थी कि वह 26 अक्टूबर से दोबारा शूटिंग शुरू कर सकते हैं। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को इसी साल 30 दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन किसी कारण वश इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब ये फिल्म अगले साल यानी 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
बिग बॉस का वीकेंड का वार एपिसोड भी सलमान खान के बिना काफी फीका लगा। कई लोग तो सिर्फ सलमान की वजह से ही शो देखते हैं। ऐसे में हर किसी को सिर्फ सलमान के जल्द से जल्द ठीक होकर शो में लौटने का इंतजार है। अब देखते हैं सलमान कब ठीक होकर बिग बॉस का वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करते हैं।

सम्बंधित खबरें...
केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 08:39 PM IST ]

न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...

पीएम मोदी की मां को बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि, अनुपम खेर बोले-...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:38 PM IST ]

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...

सलमान खान को सरप्राइज देने पहुंचे किंग खान, गले लगाकर दी जन्मदिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:05 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 05:16 PM IST ]

मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...

 'मैं शादियों में कभी पैसों के लिए नहीं नाची', आशा भोसले का थ्रोबैक...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:07 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.