इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|08:02|IST
ताजा खबर

शादियों में लड़कियों के वेस्टर्न ड्रेस पहनने पर नाराज आशा पारेख, बोलीं- हम खो रहे हमारी संस्कृति

Updated: digiana.com | Nov 28, 2022, 01:16 PM IST

शादियों में लड़कियों के वेस्टर्न ड्रेस पहनने पर नाराज आशा पारेख, बोलीं- हम खो रहे हमारी संस्कृति

मुंबई: आशा पारेख हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आज बेशक आशा पारेख सिनेमा में सक्रिय नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपनी पहले की फिल्मों से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। हाल ही में उन्होंने गोवा में आयोजित 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया  में शिरकत की।  इवेंट में आशा पारेख ने फिल्म इंडस्ट्री और सोसाइटी कल्चर के बारे में बात की।
आशा पारेख के मुताबिक, उन्हें ये देखकर दुख होता है कि शादियों में लड़कियां ट्रैडिशनल ड्रैसेज जैसे घाघरा-चोली को छोड़ वेस्टर्न ड्रेसेज और गाउन पहनती हैं। वे कहती हैं- सब  कुछ बदल गया है। अब जो फिल्में बन रही हैं... मुझे नहीं पता। हम काफी वेस्टर्नाइज्ड हो गए हैं। गाउन पहनकर शादी में आ रही हैं लड़कियां। अरे भैया, हमारी घाघरा चोली, साड़ियां और सलवार कमीज है आप वो पहनो ना।. आप उन्हें क्यों नहीं पहनते हो?
इसके आगे आशा पारेख ने कहा, 'लड़कियां स्क्रीन पर देखती हैं और उन्हें अभिनेत्रियां जो पहने दिखती हैं वैसे ही पहनने की बात करती हैं फिर चाहे आप मोटे ही क्यों न हो। लेकिन हम वही पहनेंगे। यहां सब वेस्टर्न हो रहा है। मुझे बहुत दुख है। हमारे पास इतनी महान संस्कृति, नृत्य और संगीत है कि हम इसे पॉप संस्कृति में वापस ला सकते हैं।'
आशा पारेख ने इवेंट में दिलीप कुमार संग अपने विवाद पर भी बात की। आशा पारेख को लेकर अटकलें थीं कि वो दिलीप कुमार को पसंद नहीं करती थीं। ये वजह थी कि दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया था। आशा कहती हैं- 5 साल पहले किसी ने लिखा कि मैं दिलीप कुमार को पसंद नहीं करती इसलिए कभी उनके साथ काम नहीं किया।  ये गलत है. मैं उन्हें बेहद पसंद करती थी। हमेशा उनके साथ काम करना चाहती थी। मैंने उनके साथ मूवी जबरदस्ती साइन की थी। हम साथ काम करने वाले थे। मगर वो फिल्म कभी बनी नहीं. मैं अनलकी रही।
आशा पारेख ने बताया कि कई बार हम लोग जब शूटिंग पर जाते थे तो स्टूडियो में बाथरूम तक नहीं होते थे। वैनिटी वैन की बात ही बहुत दूर है। उन्होंने बताया कि कभी कभी यह स्थिति होती थी कि महिला कलाकारों को बाथरूम न होने के अभाव में पूरा दिन यूं ही गुजार देना पड़ता था। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उन्होंने झेली और यह भगवान का शुक्र है कि इन असुविधाओं की वजह से किडनी की कोई बीमारी उन्हें नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कई मौके ऐसे आते थे कि हम लोग आउटडोर शूटिंग पर जाते थे और वहां कपड़े बदलने के लिए कोई जगह या सुविधा नहीं होती थी। ऐसे में कई बार हीरोइनों को झाड़ियों के पीछे जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे।

सम्बंधित खबरें...
केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 08:39 PM IST ]

न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...

पीएम मोदी की मां को बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि, अनुपम खेर बोले-...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:38 PM IST ]

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...

सलमान खान को सरप्राइज देने पहुंचे किंग खान, गले लगाकर दी जन्मदिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:05 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 05:16 PM IST ]

मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...

 'मैं शादियों में कभी पैसों के लिए नहीं नाची', आशा भोसले का थ्रोबैक...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:07 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.