मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर पूरा साल खराब रहा। 'बच्चन पांडे' से शुरू हुआ यह फ्लॉप का सफर 'राम सेतु' पर जाकर भी खत्म नहीं हुआ। दर्शकों ने उनकी सभी फिल्मों को सिरे से नकार दिया। इसी बीच अब अक्षय कुमार मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। वह अब जल्द मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में नजर आएंगे। इसे महेश मांजरेकर डायरेक्ट करेंगे।
'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' का एनिमेटेड टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। अक्षय कुमार इस फिल्म से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और अक्षय कुमार की मौजूदगी में महेश मांजरेकर ने इस मेगा फिल्म की घोषणा की थी। इसी दौरान फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक भी लॉन्च किया गया था।
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी और वसीम कुरैशी द्वारा निर्मित, यह फिल्म सात बहादुर योद्धाओं की कहानी पर आधारित है, जिनका एकमात्र उद्देश्य शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को हकीकत में लाना था। इन वीरों की कहानी इतिहास के सबसे गौरवशाली पन्नों पर लिखी गई है। इसका एलान मुंबई में आयोजित किए गए फिल्म के मुहूर्त शॉट कार्यक्रम में किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एमएनसी प्रमुख राज ठाकरे भी उपस्थित थे। यह घोषणा अक्षय की साल की पांचवीं फिल्म 'रामसेतु' की रिलीज के कुछ दिनों बाद हुई है। इस फिल्म की अगले साल दिवाली पर होने की बात कही जा रही है।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ 'बिग बॉस मराठी' फेम जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे और विशाल भी नजर आएंगे। वहीं महेश मांजरेकर के बेटे सत्य मांजरेकर भी इस फिल्म में नजर आएंगे। सत्य इसमें दत्ताजी पेज का किरदार निभाएंगे। फिल्म की कहानी सात मराठा वीरों की है जिसमें से एक मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज होंगे, जिनका किरदार अक्षय निभाएंगे।
'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' में अक्षय कुमार के अलावा 'बिग बॉस मराठी' फेम जय दुधाने, उत्कर्ष शिंदे और विशाल भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में प्रतापराव गूजर का किरदार पॉपुलर मराठी एक्टर प्रवीण तारडे निभाएंगे।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...
मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...
मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...