इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 06 May, 2024|16:13|IST
ताजा खबर

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 8 राज्यों में नीली बंपर भर्तियां

Updated: digiana.com | Jul 07, 2021, 02:15 PM IST

 सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 8 राज्यों में नीली बंपर भर्तियां

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली-उत्तर प्रदेश सहित 8 राज्यों में 20 हजार से अधिक पदों पर नौकरियां निकली है। ख़ास बात तो ये है कि इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
मौजूदा वक्त में बिहार में 8853, दिल्ली में 5807, यूपी में 2003, पोस्ट ऑफिस में 1940, हरियाणा में 465, ओडिशा में 477, उत्तराखंड में 434 और पंजाब में 560 पदों पर भर्ती निकली है।
बिहार में 8853 पदों पर निकली भर्ती: स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHSB) ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिहार एएनएम पदों के लिए कुल 8853 रिक्तियां उपलब्ध हैं। स्टेट हेल्थ सोसाइटी एएनएम भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास एएनएम डिप्लोमा होना चाहिए और उम्मीदवारों की आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार 21 जुलाई 2021 शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट- Statehealthsocietybihar.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली में निकली बंपर शिक्षक भर्ती:  दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी के 5807 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए 10 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के पदों पर निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 45 फीसदी के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री, प्रशिक्षण शिक्षा में डिग्री/डिप्लोमा और सीटीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश में 2003 पदों पर निकली भर्ती : यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने 2003 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के तहत अलग-अलग 47 विषयों में 2003 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जानी है।
पोस्ट ऑफिस में 1940 पदों पर भर्ती : पोस्ट ऑफिस में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों के पास आवेदन करने का एक और सुनहरा मौका है। दरअसल, भारतीय डाक विभाग ने बिहार पोस्ट सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि सिर्फ 10वीं पास युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड- 434 पदों पर निकली नौकरी: उत्तराखंड में 12वीं पास बेरोजगारों के पास सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 434 पदों पर नौकरी निकाली है। इसमें एनवारनमेंटल सुपरवाइजर से लेकर केमिस्ट और फार्मिस्ट तक के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए 06 जुलाई से 19 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे।
हरियाणा पुलिस में भी निकली नौकरियां: पुलिस की नौकरी पाने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा में बड़ी संख्या में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 465 सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) के पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2021 है।
ओडिशा पुलिस में एसआई बनने का मौका: ओडिशा रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर (Odisha Police SI) के 477 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि एसआई के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी यूनिवर्सिटी से स्नातक होना अनिवार्य है।
पंजाब पुलिस में 560 पदों पर भर्तियां: पंजाब पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां सब इंस्पेक्टर के 560 पदों पर भर्ती निकली है। पंजाब पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन 5 जुलाई से शुरू होगा। बता दें कि चार कैडर (सशस्त्र, जिला , इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेशन कैडर) के लिए ये भर्ती होने वाली है। परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जाएंगी। अगस्त में 2 एमसीक्यू आधारित सीबी पेपर आयोजित किए जाएंगे।

 

सम्बंधित खबरें...
SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का रिजल्ट, ऐसे करें...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 01:42 PM IST ]

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिल्ली...

 टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द की एग्जाम
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:24 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक...

10वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 06:44 PM IST ]

नई दिल्ली: सेंट्रल रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने इंडियन रेलवे में अपरेंटिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेंट्रल...

 MPPEB में 2700 से ज्यादा पदों पर मिलेगी नौकरी, ऑनलाइन करें आवेदन
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:48 PM IST ]

भोपाल: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड में आवेदन का अच्छा मौका है। बोर्ड ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और अन्य...

हरियाणा पुलिस में कई पदों पर निकली भर्तियां, 20 दिसंबर तक करें...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 06:42 PM IST ]

हरियाणा:  हरियाणा में सरकारी नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। हरियाणा पुलिस में 22 पदों पर भर्तियां...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.