देवास, शहर में सूने मकानों की रेकी कर अब तक चोरी की कई वारदातें हुई है। कहा जाए तो चोरों का गिरोह शहर में सक्रिय है, जो लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। गत रात्रि औद्योगिक थाने के अंतर्गत आने वाले सन सिटी पार्ट-2 से अज्ञात बदमाश श्री सिद्धी विनायक गणेश मंदिर के चेनल पर लगे दो ताले तोड़कर दान पेटी चुरा ले गए। सुबह जब मंदिर पुजारी मंदिर पहुंचे तो चेनल पर लगे ताले गायब थे।
जब पुजारी ने मंदिर में अंदर जाकर देखा तो वहां से दान पेटी गायब मिली। मामले की सूचना पुजारी ने आसपास के लोगों को दी। उसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के अनुसार सन सिटी पार्ट-2 में श्री सिद्धी विनायक गणेश मंदिर है जिसकी पूजा पंडित औमप्रकाश शर्मा द्वारा की जाती है प्रतिदिन की तरह वह बुधवार रात को मंदिर के मुख्य चेनल गेट पर दो ताले लगाकर अपने घर गए थे।
जब आज तड़के मंदिर पहुंचे तो चेनल से दोनों ताले गायब मिले और मंदिर के अंदर रखी दान पेटी भी गायब थी। उसके बाद पुजारी ने मंदिर के समिति के लोगों को सूचना देकर पुलिस को सूचना दी। मंदिर पुजारी के अनुसार दान पेटी में करीब 30 से 40 हजार रुपए होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले छ: माह से दान पेटी नहीं खोली गई थी। मामले में थाना औद्योगिक पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...
देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...
देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...
देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...
देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...