इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|18:25|IST
ताजा खबर

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास

Updated: digiana.com | Jul 03, 2021, 07:24 PM IST

 प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास

देवास, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया है।
घटना के बारे में अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र खाण्डेगर द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.06.2020 को दोपहर 12:55 बजे सूचनाकर्ता/आरोपी छायाबाई पति भगवान सिंह ने अपने पिता के साथ औद्योगिक थाने पर आकर सूचना दी कि उसकी शादी भगवान सिंह पिता उमरावसिंह निवासी सिलाखेड़ी थाना कायथा जिला उज्जैन से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। सूचनाकर्ता छाया अपने पति के साथ तीन माह पूर्व आड़ी पट्टी, मल्हार कॉलोनी रहने आ गई थी। उसके दो बच्चे है। उसके पति भगवान सिंह करीब एक वर्ष से प्रेस्टिज कंपनी देवास में कार्यरत हैं। दिनांक 11.06.2020 को उसके पति भगवान सिंह कंपनी नहीं गये थे। रात करीब 11 बजे उसका व उसके पति के मध्य काम की बात को लेकर विवाद हो गया था, फिर दोनों सो गये थे। दिनांक 20.06.2020 को सुबह 7 बजे उठकर देखा तो उसके पति भगवान सिंह कमरे में नहीं थे। छाया ने अपने पति भगवान सिंह की तलाश, आसपास व रिश्तेदारी में की, कहीं कोई पता नही चला। उसके पति भगवान सिंह बिना बताये कहीं चले गये हैं। सूचनाकर्ता ने अपने पति का हुलिया बताकर, लिखाई गई रिपोर्ट के आधार से थाना औद्योगिक क्षेत्र में गुम इंसान क्रमांक 49/2020 प्रदर्श पी 14 पंजीबद्ध हुआ। *यह था मामला* औद्योगिक थाने में गुमशुदा भगवान सिंह पिता उमराव सिंह चौधरी जाति गारी उम्र 30 वर्ष निवासी आडी पट्टी मल्हार कॉलोनी जिसमें गुम इंसान जांच के दौरान साक्षीगणों के कथन लिये गये। जांच में आये गये तथ्यों की तस्दीक के दौरान सूचनाकर्ता छाया पति भगवान सिंह जाति गारी उम्र 25 साल निवासी आडी पट्टी मल्हार कॉलोनी बालगढ़ को तलब कर तकनीकी व अन्य तथ्यों के आधार पर बारिकी से पूछताछ कर कथन लेते हुए उनके द्वारा पे्रमी लाखन के घर पर आने एवं उसके साथ मेरे प्रेम संबंध की बात का पता चलने पर गुमशुदा भगवान सिंह द्वारा आये दिन झगड़ा मारपीट करने पर तंग आकर अपने प्रेमी लाखन व उसके साथी अकील उर्फ अक्कू के साथ मिलकर योजना बनाकर दिनांक 11.06.2020 की रात में इन लोगों को घर बुलाकर अपने पति भगवान सिंह की सभी ने मिलकर मारपीट कर ब्लेड, लोहे का फरशा से हत्या कर दी एवं उसी रात में अपने पति भगवान सिंह की लाश को टाट के बोरे में भरकर अपने पे्रमी लाखन व अकील की मदद से टीव्हीएस की छोटी गाड़ी से बायपास हनुमान मंदिर की तरफ ठिकाने लगाने हेतु भेज दिया तथा लाश को छिपाने के लिये लाश को पेट्रोल डालकर जला दिया व उसकी पत्नि छाया के द्वारा झूठी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। आरोपीगण के विरूद्ध औद्योगिक थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया। अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण में वैज्ञानिक साक्ष्य, सायबर साक्ष्य एवं परिस्थितिजन साक्ष्य के आधार पर मात्र 7 माह में प्रकरण का निराकारण किया। न्यायालय के द्वारा निर्णय पारित करते समय यह टिप्पणी की है कि बीते डेढ़ दशक में प्रेम प्रसंगों के कारण होने वाली हत्याओं की दर बढ़ी है जिससे समाज पर बुरा प्रभाव पर गंभीरता से विचार आवश्यक है। द्वितीय सत्र न्यायाधीश गंगाचरण दुबे द्वारा दिनांक 3.07.2021 को निर्णय पारित कर अभियुक्तगण छायाबाई पति भगवान सिंह को धारा 302,149,120-बी भादस में आजीवन कारावास और 35000/-रूपये के अर्थदण्ड और लाखन पिता बहादुर को धारा 302,149,120-बी भादस में आजीवन कारावास और 35000/-रूपये के अर्थदण्ड एवं अकील उर्फ अक्कू को धारा 302,149,120-बी भादस में आजीवन कारावास और 35000/- रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से राजेन्द्र खाण्डेगर जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा सफल संचालन कर आरोपियों को दण्डित कराया एवं कोर्ट मोहर्रिर दिनेश डामोर व प्रीतम मिमरोट का विशेष सहयोग रहा।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.