देवास, 1 जनवरी को राजधानी भोपाल में पांच आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को घेर कर रौंद डाला था जिससे बच्ची बहुत अधिक घायल हो चुकी थी। इसी को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका दायर करने के निर्देश दिए। याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव, कलेक्टर एवं भोपाल नगर निगम के आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कोर्ट ने पूछा है सरकार इन घटनाओं से निपटने पर क्या काम कर रही है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास शहर में भी आवारा कुत्तों की भरमार हो चुकी है जो आए दिन राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। गनीमत है कि अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं घटी है लेकिन इन कुत्तों से सावधान होने की अत्यंत आवश्यकता है। कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान देवास नगर निगम में उच्च अधिकारी के रूप में डॉ महेश्वरी को स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त करवाया था जिन्होंने कुत्तों की नसबंदी को लेकर अभियान शुरू था लेकिन सरकार बदलते ही उनका स्थान्तर कर दिया गया जिस का प्रभाव कुत्तों की नसबंदी पर भी पड़ा।
इन दिनों नगर निगम कुत्तों की नसबंदी को लेकर कोई बड़ा अभियान नहीं चला रही है जिससे कि शहर में कुत्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि भोपाल जैसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए देवास नगर निगम शीघ्र ही शहर में आवारा कुत्तों को लेकर अभियान चलाएं एवं बड़े पैमाने पर उनकी नसबंदी करें। नसबंदी अभियान वार्ड स्तर पर चलाए जाएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रख्खा जाय कि आसपास के शहर से भी कुत्ते देवास शहर में प्रवेश कर रहे हैं उन्हें भी रोकने के समुचित उपाय किए जाएं।
देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...
देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...
देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...
देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...
देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...