देवास, देवास जिले के हाटपीपल्या में आज दोपहर मामूली बात पर एक देवर ने डॉक्टर भाभी को गोली मार दी। इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच खाना गर्म करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भाभी क्लीनिक गई, तो पीछे से देवर भी पहुंच गया। यहां भाभी का मर्डर कर फरार हो गया। खुदकुशी से पहले उसने भाई से कहा कि मैंने भाभी की हत्या कर दी है। इसके कुछ देर बाद उसका खून से लथपथ शव गार्डन में मिला। पुलिस ने मौके से बाइक और पिस्टल जब्त कर ली है।
दरअसल, 25 वर्षीय BHMS डॉक्टर रीना पति संदीप निवासी गोपालपुरा हाटपीपल्या रविवार सुबह 10.15 बजे गुरिया रोड स्थित अपने क्लीनिक पर गई थी। इसी दौरान उसका 24 वर्षीय देवर विजय मालवीय भी क्लीनिक पहुंचा। उसने यहां रीना को गोली मारी। इसके बाद बाइक से फरार हो गया। वारदात के बाद घायल रीना को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गोली मारने के बाद फरार विजय मृत हालत में पास के ही गार्डन में मिला। विजय प्राइवेट जॉब करता था।
हाटपीपल्या थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने बताया कि विजय का सुबह खाना गर्म करने की बात को लेकर रीना से विवाद हुआ था। रीना होम्योपैथिक डॉक्टर थी। उसका पति संदीप सुबह 10.15 बजे उसे क्लीनिक छोड़ने गया था। कुछ देर बाद विजय ने अपने भाई संदीप से कहा कि मैंने भाभी को गोली मार दी है। इसके बाद खुद ने भी गुरिया रोड स्थित गार्डन में खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे घरेलू विवाद का कारण सामने आया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुट गई है।
देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...
देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...
देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...
देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...
देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...